
Bhojpuri New Song: भोजपुरी स्टार्स के लिए हर गाने पर व्यूज लाना आसान नहीं होता। लेकिन पवन सिंह के लिए व्यूज मामूली सी बात लगती है। हाल ही में उनका एक लेटेस्ट गाना 'श्चांप धन हो' रिलीज हुआ और यूट्यूब पर ट्रेंड करने लगा।
पवन सिंह ने ये गाना उनके अपने यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया है। इस गाने में उनके साथ मनीषा यादव भी हैं। ठंड के मौसम पर ये गाना फिल्माया गया है। इस गाने में वह घर के बाहर एक खाट पर बैठे हैं और उनके बगल में आग जल रही है। मनीषा उन्हें घर के अंदर आने के लिए कहती हैं। इस सांग ने इंटरनेट पर खून सुर्खियां बटोरी हैं।
यह भी पढ़ें: खेसारी लाल यादव ने काजल राघवानी को किया किस, रोमांटिक केमिस्ट्री का वीडियो हुआ वायरल
इस गाने में पवन सिंह और मनीषा यादव का डांस भी तगड़ा है। गाने में दोनों का जबरदस्त रोमांस देखने को मिलता है। गाने को पवन सिंह के साथ भोजपुरी की पॉपुलर सिंगर शिवानी सिंह ने गाया। गाने के लिरिक्स प्रिंस प्रियदर्शी ने लिखे हैं। अभी तक इस गाने को लगभग 18 मिलियन लोगों ने देखा है। लोगों ने इस गाने को लेकर अपने रिएक्शन भी दिए हैं।