भोजपुरी

पावर स्टार पवन सिंह का नया गाना ‘आरा के ओठलाली’ रिलीज, यूट्यूब पर आते ही छाया Bhojpuri Song

New Bhojpuri Song: भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह के जन्मदिन पर उनका नया गाना आरा के ओठलाली रिलीज किया गया है। ये आते ही यूट्यूब पर ट्रेंड करने लगा है।
2 min read
Jan 05, 2025
Pawan Singh Birthday New Bhojpuri Song Arrah Ke Othlali Release Sonam Malik

New Bhojpuri Song: आज भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह का जन्मदिन है। इस खास मौके पर उनका नया गाना आरा के ओठलाली रिलीज किया गया है। ये आते ही यूट्यूब पर ट्रेंड करने लगा है।

यूट्यूब चैनल सारेगामा हम भोजपुरी ने पवन सिंह के जन्मदिन पर गाना आरा के ओठलाली रिलीज कर उन्हें खास तोहफा दिया है। रिलीज होते ही इस गाने ने कुछ ही घंटों में लाखों व्यूज का आंकड़ा पार कर लिया और ट्रेंडिंग लिस्ट में इसने अपनी जगह बना ली है।

भोजपुरी गाना आरा के ओठलाली

भोजपुरी गाना आरा के ओठलाली को पवन सिंह और कल्पना पटवारी ने अपनी आवाज दी है। गाने को आशुतोष तिवारी ने लिखा है, जबकि इसका संगीत प्रियांशु सिंह और रजत नागपाल ने तैयार किया है। इस गाने के वीडियो में पवन सिंह के साथ नई एक्ट्रेस सोनम मलिक नजर आ रही हैं। सोनम का ये भोजपुरी डेब्यू है।

भोजपुरी स्टार पवन सिंह के साथ उनकी केमिस्ट्री दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। पवन सिंह ने इस गाने के बारे में बात करते हुए कहा- आरा के ओठलाली मेरे दिल के करीब है। मैंने इसे दिल से गाया है और ये गाना भोजपुरी के साथ-साथ हिंदी दर्शकों को भी खूब पसंद आएगा। मुझे उम्मीद है कि मेरे प्रशंसक इसे प्यार और आशीर्वाद देंगे।

2025 का लेटेस्ट भोजपुरी सॉन्ग

इस गाने का म्यूजिक भी दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। इसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं। आप भी देखिए 2025 का ये पहला लेटेस्ट भोजपुरी सॉन्ग:

Published on:
05 Jan 2025 06:01 pm