भोजपुरी

पवन सिंह फिल्म ‘पावर स्टार’ का पहला गाना ‘दिल लेके भाग जइबे’ का पोस्टर रिलीज

Upcoming Movie Power Star: पावर स्टार पवन सिंह के लाइफ स्टाइल पर आधारित फिल्म 'पावर स्टार' का फर्स्ट सांग 'दिल लेके भाग जइबे' आगामी 27 जून गुरुवार को सुबह 7:00 बजे रिलीज किया जाएगा।

2 min read
Jun 25, 2024
Bhojpuri Movie Power Star song Poster release

Pawan Singh and Madhu Sharma Upcoming Movie: भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह के लाइफ स्टाइल पर आधारित फिल्म 'पावर स्टार' का फर्स्ट सांग 'दिल लेके भाग जइबे' आगामी 27 जून गुरुवार को सुबह 7:00 बजे रिलीज किया जाएगा। यह गाना टाइम्स म्यूजिक भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया जाएगा। इस फिल्म में केंद्रीय भूमिका में पवन सिंह और मधु शर्मा की हिट जोड़ी नजर आने वाली है। मगर इस फ़िल्म में और भी कई अभिनेत्रियां नजर आने वाली हैं। उन्हीं में से एक अदाकारा आस्था सिंह जो इस गाने में पवन सिंह के साथ रोमांस का तड़का लगाते हुए नजर आने वाली हैं।

सोशल मीडिया पर पोस्टर जारी

इस गाने का सोशल मीडिया में कमिंग सून का पोस्टर जारी किया गया है, जिसमें पवन सिंह और आस्था सिंह डांस मूमेंट में नजर आ रहे हैं। बैक ग्राउंड में बहुत सारी फीमेल डांसर दिख रही हैं। सांग रिलीज से पहले ही आउट किया गया कमिंग सून का पोस्टर को लेकर पवन सिंह के फैंस काफी एक्साइटेड हैं। इस गाने को पवन सिंह और शिवानी सिंह ने गाया है। वही इसका म्यूजिक सरगम आकाश ने दिया है। इस गाने के लिरिक्स रौशन सिंह विश्वास ने लिखे हैं।

पवन सिंह और मधु शर्मा के शानदार अभिनय से सजी बहुचर्चित फ़िल्म पॉवर स्टार का निर्माण बिग लेबल पर किया गया है। सूत्रों से पता चला है कि यह फ़िल्म पवन सिंह की लाइफ स्टाइल पर आधारित है।

यह भी पढ़ें:Kangana Ranaut का बड़ा बयान, कहा- मैंने Emergency मूवी के लिए अपना घर और ज्वेलरी गिरवी रखकर फिल्म बनाई है…

गौरतलब है कि मैड्ज मूवीज के बैनर तले बिग स्केल पर बनाई गई भोजपुरी फिल्म 'पावर स्टार' के प्रोड्यूसर मधु शर्मा और समीर आफ़ताब हैं। फ़िल्म के निर्देशन की कमान निर्देशक फिरोज खान ने संभाला है, उन्होंने हार्ट टचिंग फ़िल्म की मेकिंग किया है। इस फ़िल्म के स्टार कास्ट की बात की जाय तो इसमें पवन सिंह, मधु शर्मा, पीयूष सुहाने, मनोज सिंह 'टाइगर', प्रकाश जैस, युगांत पांडे, संजय वर्मा, अजय पटेल, इंद्रेश त्रिपाठी, उजैर खान, हेमलाल कौशल, सुजीत सार्थक, अभिषेक नजर आएंगे। साथ ही साथ ऋतु सिंह, रक्षा गुप्ता, डिंपल सिंह, आस्था सिंह की विशेष उपस्थिति इस फ़िल्म में होगी। फ़िल्म के डीओपी वासु हैं। फिल्म के पीआरओ ब्रजेश मेहर, रामचन्द्र यादव हैं।

Published on:
25 Jun 2024 10:10 pm
Also Read
View All

अगली खबर