भोजपुरी

Bhojpuri Song: भोजपुरी सुपरस्टार रितेश पांडे का नया गाना ‘दहेजवा मे दिलवा’ रिलीज

Bhojpuri Song: रिलीज़ हो गया रितेश पांडे और शिवानी सिंह की आवाज में और अदाकारा माही श्रीवास्तव संग धमाकेदार लोकगीत दहेजवा मे दिलवा
2 min read
• •
Updated: 7 Jul 2024, 5:11 PM IST
Ritesh Pandey new song Dahejwa Ke Dilwa
Ritesh Pandey new song Dahejwa Ke Dilwa

Bhojpuri Song: भोजपुरी सुपरस्टार रितेश पांडे और भोजपुरी अभिनेत्री माही श्रीवास्तव की जोड़ी में मस्ती से भरपूर गाना 'दहेजवा में दिलवा' ऑडियंस के बीच आ गया है। बारात में साली और जीजा के बीच मीठी नोकझोक से भरपूर यह गाना वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब पर रिलीज किया गया है। इस गाने फुल इंज्वॉय मूड में रितेश पांडे और सिंगर शिवानी सिंह ने गाया है और वीडियो में रितेश पांडे और एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव ने फुल मस्ती मूड में परफॉर्मेंस किया है। दोनों की जोड़ी जब जब साथ आती तब तब गर्दा ही उड़ा देती हैं। दोनों के बीच की केमेस्ट्री दर्शकों को खूब पसंद आती है। वही रितेश पांडे और माही श्रीवास्तव अपनी फैन फॉलोइंग के दम पर किसी भी गाने को हिट करने का तकादा रखते हैं।

दर्शक इसे बार बार देख रहे हैं गाना

गाना इतना शानदार बना है कि दर्शक इसे बार बार देख रहे हैं। गाने में शादी के आये दूल्हे के दोस्त होने के नाते रितेश पांडे बैठकर सब कुछ देखते है कि कैसे माही अपने होने वाले जीजा से दहेज में क्या चाहिए इस बारे में पूछती है, वही रितेश इस का जवाब कुछ खास और अलग अंदाज में देते हैं। जिसे सुनकर माही अपने दांतों तले।उंगली दबा लेती है।

इस गाने में दिखाया गया है कि जब बारात में दूल्हा अपने दोस्तों के साथ खाना खा रहा है, तभी माही श्रीवास्तव अपने सहेलियों के साथ हाथों में मिठाई लेकर आती हैं और कहती हैं कि…
'ये जीजा अइला बारात लेके का लेबा, दिल्ली लेबा कि आगरा लेबा…
तब जवाब देते हुए रोमांटिक अंदाज में रितेश पांडे कहते हैं कि…
ताजमहल चाही नाही चाही लाल किलवा हे साली जी, चाही दहेजवा में दिलवा ये साली जी…

रत्नाकर कुमार हैं भोजपुरी गाना 'दहेजवा में दिलवा' के निर्माता

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत भोजपुरी गाना 'दहेजवा में दिलवा' के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को सिंगर रितेश पांडे और सिंगर शिवानी सिंह ने मधुर आवाज में गाया है। वीडियो में रितेश पांडे और एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव ने सबका दिल जीत लिया है। इस गाने को गीतकार सतीश बाबा ने लिखा है, जबकि संगीतकार साजन मिश्रा ने मधुर संगीत दिया है। वीडियो डायरेक्टर आशीष सत्यार्थी व कोरियोग्राफर अनुज मौर्या, डीओपी सतीश यादव, नवीन हैं। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।

Updated on:
7 Jul 2024, 5:11 PM IST
Published on: