Neelkamal Singh latest Song: भोजपुरी सिंगर नीलकमल सिंह का नया गाना एक बार फिर सोशल मीडिया पर छा गया है। फैंस गाने को देखकर गदगद हो गए हैं। हफ्ते भर के भीतर इस गाने को लाखों लोगों ने देख लिया है। माना जा रहा है, उनका यह गाना भी सुपरहिट हो सकता है।
Neelkamal Singh latest Song: भोजपुरी जगत में आय दिन ढ़ेरों गाने रिलीज होते रहते हैं, लेकिन उनमें से कुछ ही गाने सुपरहिट होते हैं। ऐसे में इन दिनों एक गाना सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से देखा जा रहा है। लोगों को यह गाना खूब पसंद आ रहा है। यही वजह है, कि यूजर्स बहुत तेजी से प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। चलिए अब बिना देरी किए यूट्यूब पर धमाल मचाने वाले इस नए गाने के बारे में बताते हैं।
‘राम के दिवाने’ गाने ने मचाया धमाल
चर्चित सिंगर नीलकमल सिंह को भोजपुरी जगत में हर कोई जानता है। उनके गाने अक्सर सुपर–डुपर –हिट होते हैं। इन दिनों उनका ‘राम के दिवाने’ नाम का सॉन्ग यूट्यूब पर खूब धमाल मचाया हुआ है। हफ्ते भर के भीतर इस गाने को 3 लाख 89 हजार लोगों ने देख लिया है। नीलकमल सिंह के फैंस गदगद होकर इस गाने पर ढ़ेरों प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं।
रामलला के प्राण प्रतिष्ठा से पहले सॉन्ग हुआ था रिलीज
राम भजन सॉन्ग ‘राम के दिवाने’ 18 जनवरी 2024 को नीलकमल सिंह की ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया था। भजन के बोल बहुत ही सुन्दर, सुरीली और दिल को छू लेने वाली हैं। वीडियो प्रस्तुति में नीलकमल सिंह खुशी से झूमते नजर आ रहे हैं। वह भगवा वस्त्र में भगवान श्री राम का झंडा लिए आसमान में लहरा रहे हैं। ऐसा लग रहा है मानो वह भगवान श्री राम के मुरीद हो गए हैं।