भोजपुरी

Bhojpuri Film: 14 साल बाद भोजपुरी सिनेमा में कमबैक करेगी ये एक्ट्रेस, इस फिल्म से होगी धमाकेदार वापसी

Bhojpuri Film: 14 साल बाद भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में एक एक्ट्रेस की वापसी हो रही है। इसके लिए ग्रैंड तैयारियां की गई हैं।
2 min read
• •
Updated: 6 Oct 2024, 12:49 PM IST
Upasana Singh Making comeback in Bhojpuri industry with Saas Sarkar Bahu Chowkidar Film

Bhojpuri Film: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में एक एक्ट्रेस की वापसी हो रही है। ये एक्ट्रेस फेमस कॉमेडियन कपिल शर्मा के साथ काम कर चुकी हैं। इस कमबैक के लिए वो काफी एक्साइटेड हैं।

खबर है कि जानी-मानी चरित्र अभिनेत्री उपासना सिंह 14 साल के बाद भोजपुरी सिनेमा में कमबैक करने जा रही हैं।

फिल्म सास सरकार बहू चौकीदार

यशी फिल्म्स के बैनर तले बन रही और भोजपुरी सिनेमा प्रस्तुत फिल्म सास सरकार बहू चौकीदार के जरिए उपासना सिंह 14 साल बाद भोजपुरी सिनेमा में वापसी कर रही हैं। इस फिल्म में उपासना सिंह एक सशक्त सास का किरदार निभा रही हैं, जबकि यामिनी सिंह इस फिल्म की मुख्य अभिनेत्री हैं और जय यादव मुख्य अभिनेता हैं।

फिल्म सास सरकार बहू चौकीदार की स्टोरी

इस फिल्म की कहानी सास-बहू के रिश्ते की खट्टी-मीठी यादों पर आधारित है, जिसे निर्देशक प्रवीण कुमार गुड्डरी और लेखक अरविंद तिवारी ने बेहद दिलचस्प तरीके से गढ़ा है। इस फिल्म में उपासना सिंह के साथ यामिनी सिंह,जय यादव, विनोद मिश्रा, सुजान सिंह, देव सिंह और मनोज टाइगर जैसे मशहूर कलाकार भी अपनी अदाकारी का जादू बिखेरेंगे।

उपासना सिंह ने बताया कि जैसे ही फिल्म सास सरकार बहू चौकीदार की कहानी सुनी, उन्हें तुरंत इसका हिस्सा बनने की इच्छा हुई। उन्हें विश्वास है कि ये फिल्म भोजपुरी सिनेमा में एक नई मिसाल कायम करेगी।

यहां हुई है शूटिंग

फिल्म की शूटिंग उत्तर प्रदेश के जौनपुर में वास्तविक स्थानों पर हो रही है, जिससे इसकी प्रामाणिकता और बढ़ गई है। भोजपुरी सिनेमा चैनल के प्रोग्रामिंग हेड विनय सिंह एवं निर्माता पंकज तिवारी की तारीफ करते हुए उपासना सिंह ने कहा कि उन्होंने बहुत ही बेहतरीन कहानी का चुनाव किया है और उन्हें पूरा यकीन है कि दर्शकों को यह फिल्म बेहद पसंद आएगी।

Updated on:
6 Oct 2024, 12:49 PM IST
Published on: