भोजपुरी

Video: जब पवन सिंह के इश्क में डूबी थीं अक्षरा सिंह, नहीं छोड़ती थीं रोमांस का कोई मौका

Akshara Singh Pawan Singh Romance Video: पवन सिंह और अक्षरा सिंह ने साथ में कई हिट गाने दिए हैं। लेकिन जब उफान पर था दोनों का प्यार तो रोमांस का कोई मौका नहीं छोड़ते थे।

2 min read
Jan 10, 2024
when_akshara_singh_was_in_love_with_pawan_singh_she_never_missed_a_chance_for_romance.jpg
पवन सिंह और अक्षरा सिंह

Akshara Singh Pawan Singh Romance Video: पवन सिंह और अक्षरा सिंह ने मिलकर कई हिट गाने दिए हैं। उनकी फिल्म "सत्या" में उनका एक गाना "हमहूं जवान बानी" है, जिसमें हनी बी ने साथी आवाज दी है। इस गाने का वीडियो 10 करोड़ से अधिक लोगों ने देखा है। पवन सिंह और अक्षरा सिंह की जोड़ी बहुत हिट रही है, जिसे लोगों ने भरपूर प्यार दिया है। उनका रोमांटिक चेमिस्ट्री स्क्रीन पर भी बेहद प्रभावशाली रहा है। जब वे रोमांटिक सीन्स फिल्माते थे, तो सचमुच लगता था कि एक सच्चे कपल की तरह नजर आ रहे थे। लेकिन शायद यह जोड़ी अब स्क्रीन पर नहीं दिखेगी।

क्या पवन ने अक्षरा को दी थी धमकी?
ब्रेकअप के बाद दोनों के बीच एक बहुत बड़ी लड़ाई हुई थी जिससे सबकुछ मीडिया के सामने आ गया था। अक्षरा ने पवन पर कई आरोप भी लगाए थे। उन्होंने कहा था कि पवन ने दूसरी लड़की से शादी कर ली है, लेकिन उन्हें चाहिए था कि रिश्ता कायम रहे। अक्षरा को यह मंजूर नहीं था और उन्होंने पवन से दूरी बना ली। उन्होंने पवन पर धमकी देने की बात कही थी। यह सब बीती बातें हो गई हैं, लेकिन उनके गाने आज भी यूट्यूब पर खूब सुने जाते हैं। उनकी फिल्म 'सत्या' का एक धमाकेदार गाना इसका उदाहरण है।

जानिए क्या है फिल्म की कहानी
फिल्म 'सत्या' में पवन सिंह के अलावा, दया शंकर पांडे, निधि झा और आम्रपाली दुबे ने भी काम किया। यह फिल्म साल 2017 में रिलीज हुई थी। इस एक्शन ड्रामा का निर्देशन सुजीत कुमार सिंह ने किया है। कहानी एक युवक सत्या की है जो गैंगस्टर के जाल में फंस जाता है और इस कठिनाईयों भरे सफर में उसे एक लड़की से प्यार होता है। फिल्म में कुल 6 गाने थे, जिनमें से 5 गाने पवन सिंह ने गाए। 'हमहूं जवान बानी' नामक गाने में पवन सिंह का साथ हनी बी ने दिया था।


पवन और अक्षरा का रोमांस
गाने "हमहूं जवान बानी" के लिरिक्स मनोज मतलबी और विनय निर्मल ने लिखे थे। म्यूजिक छोटे बाबा ने दिया था। यह वीडियो ट्यूब के वेव म्यूजिक चैनल पर 23 जून 2017 को रिलीज किया गया था। इसे लोगों ने 10 करोड़ से अधिक बार देखा। इस वीडियो में पवन सिंह और अक्षरा सिंह पूरी तरह से मूड में हैं और वे रोमांस कर रहे हैं। वीडियो में पवन सिंह ने एक्ट्रेस को गोद में उठाया है और प्यार जताते हैं।

Published on:
10 Jan 2024 05:58 pm