भोपाल

11 सिंगर्स ने पेश किए 30 सदाबहार नगमें

राज्य संग्रहालय में 'यादों का सफर-2' (लेकर हम दीवाना दिल) का आयोजन
less than 1 minute read
• •
Apr 08, 2019
singers
singers

भोपाल। खुशबू एजूकेशनल एण्ड कल्चरल सोसायटी और हॉरमनी इंटरटेनमेंट के संयुक्त तत्वावधान में संगीतमय कार्यक्रम 'यादों का सफर-2' (लेकर हम दीवाना दिल) का आयोजन रविवार को राज्य संग्रहालय में किया गया। कार्यक्रम में भोपाल के गायक नुशूर अहमद, नैना नायक, सैयद मजहर अली, फरहत खां, रूपा महवार, राजेन्द्र मालविया, सुलेमान खां, ज्ञानेन्द्र शर्मा, बबलू खां, सलील माथुर, देवेन्द्र शर्मा ने 30 गानों की प्रस्तुति दी।

गायक नुशूर अहमद ने तुम जो मिल गए हो, बड़े बेवफा हैं ये, कसमें हम अपनी जान की, ज्ञानेन्द्र शर्मा ने होगा तुमसे प्यारा कौन, राजेन्द्र मालवीय ने ***** मैं तो साहब बन गया, चला जाता हंू..., देवेन्द्र शर्मा ने दीवाना लेके आया, मजहर खान ने तारों से प्यारा, निबलिये रूत है बहार की, फरहत खान ने पिया ऐसा जिया में समा गया है, जिया बेकरार है, बबलू खान ने ऐ जाने चमन तेरा गोरा बदन, सुलेमान खान ने नीले नीले अम्बर पर,

रूपा मेहवार ने ओ ओ जाने जाना एकल गीतों की प्रस्तुति दी। दो गीत में कजरा मोहब्बत वाला, फरहत खान व रूपा मेहवार ने प्रस्तुत किया। जिन्दगी मौत न बन जाए संभालों यारो ये गीत नुशूर अहमद व सुलेमान खान, नूरी नूरी... पर ज्ञानेन्द्र शर्मा व रूपा मेहवार ने प्रस्तुति दी। वहीं, बबबू व फरहत खान ने दिल की ये आरजू थी कोई दिल रूबा मिले... पेश किया।

Published on:
08 Apr 2019 07:28 am