27 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रेल यात्री ध्यान दें! भोपाल मंडल से गुजरने वाली 2 जोड़ी ट्रेनें कैंसिल, जानें कारण

Indian Railways : आगासोद स्टेशन पर यार्ड री-मॉडलिंग का काम होने के चलते भोपाल मंडल से गुजरने वाली 2 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के कुल 12 फेरे रेलवे प्रशासन की ओर से रद्द किए गए हैं। रद्द की गई ट्रेनों में कानपुर सेंट्रल-मदुरै और प्रयागराज-यशवंतपुर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन शामिल हैं।
2 min read
Google source verification
Indian Railways

रेलवे ने निरस्त की दो जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के 12 फैरे (फोटो सोर्स: Patrika File)

Bhopal News :मध्य प्रदेश में स्थित भोपाल रेल मंडल के स्टेशनों से गुजरने वाली दो जोड़ी ट्रेनों को रेलवे प्रशासन द्वारा रद्द कर दिया गया है। इन स्पेशल ट्रेनों के फेरे रद्द करने के पीछे आगासोद स्टेशन पर चल रहे यार्ड री-मॉडलिंग का काम बताया जा रहा है।

भोपाल मंडल से गुजरने वाली 2 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के कुल 12 फेरे रद्द हुए हैं। रेल प्रशासन की ओर से ये फैसला यात्री सुविधा और ट्रेन संचालन की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया है। रद्द किए गए फेरे सितंबर और अक्टूबर 2026 में अलग-अलग तारीखों पर प्रभावी होंगे।

कानपुर सेंट्रल-मदुरै स्पेशल के 6 फेरे रद्द

गाड़ी नंबर 01925 कानपुर सेंट्रल-मदुरै साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन के 30 सितंबर, 7 अक्टूबर और 14 अक्टूबर 2026 के फेरे रद्द किए गए हैं। वापसी दिशा में गाड़ी नंबर 01926 मदुरै-कानपुर सेंट्रल साप्ताहिक स्पेशल के 3 अक्टूबर, 10 अक्टूबर और 17 अक्टूबर 2026 के फेरे निरस्त किए गए हैं। इस तरह इस ट्रेन के दोनों दिशाओं में कुल 6 फेरे प्रभावित होंगे।

प्रयागराज-यशवंतपुर स्पेशल के भी 6 फेरे निरस्त

गाड़ी नंबर 04149 प्रयागराज-यशवंतपुर साप्ताहिक स्पेशल के 30 सितंबर, 7 अक्टूबर और 14 अक्टूबर 2026 के फेरे निरस्त किए गए हैं। वापसी में गाड़ी नंबर 04150 यशवंतपुर-प्रयागराज साप्ताहिक स्पेशल के 3 अक्टूबर, 10 अक्टूबर और 17 अक्टूबर 2026 के फेरे रद्द हुए हैं। इस ट्रेन के भी दोनों तरफ से कुल 6 फेरे निरस्त किए गए हैं।

NTES की यात्रियों को सलाह

ट्रेनों के फेरे कैंसिल होने के बाद रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि, संबंधित ट्रेनों के जरिए यात्रा पर निकलने से पहले अपनी ट्रेन के संचालन की जानकारी जरूर चेक कर लें। इसके लिए यात्री नेशनल ट्रेन इंक्वायरी सिस्टम (NTES) या रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। आगासोद स्टेशन पर चल रहे यार्ड री-मॉडलिंग कार्य के चलते ट्रेन संचालन में किए गए बदलावों को ध्यान में रखते हुए यात्रियों को सलाह दी गई है कि, वे टिकट बुक करने या यात्रा शुरू करने से पहले ट्रेन की तारीख और संचालन की स्थिति के बारे में सही जानकारी प्राप्त कर लें।