भोपाल

होली पर ‘1500 पुलिस बल’ तैनात, शराब पीकर उत्पात मचाया तो खैर नहीं

MP News: पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने बताया, सभी थाना प्रभारी के नेतृत्व में अलग-अलग टीमें बनाई गई हैं, जो अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार गश्त करेंगी।

2 min read
Mar 03, 2026
Holi celebrations (Photo Source: AI Image)

MP News: होली को लेकर राजधानी में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। होलिका दहन की रात से ही शहर में करीब 1500 पुलिस जवान तैनात रहेंगे। सभी 38 थानों के अंतर्गत संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले स्थानों को चिह्नित कर वहां अतिरिक्त पुलिस बल लगाया गया है। वहीं तालाब और झीलों के किनारे गोताखोरों की भी तैनाती कर दी गई है।

ये भी पढ़ें

ऑटो सिग्नल सिस्टम ‘डायरेक्ट ड्राइव’ पर दौड़ेंगी ट्रेनें, 33.86 किमी. पर बढ़ेगी रफ्तार

अधिकारियों की भी लगाई गई ड्यूटी

पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने बताया, सभी थाना प्रभारी के नेतृत्व में अलग-अलग टीमें बनाई गई हैं, जो अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार गश्त करेंगी। किसी भी आकस्मिक स्थिति या बलवा जैसी परिस्थिति से निपटने के लिए एसटीएफ की दो बटालियन भी बुलाई गई हैं, जिन्हें जरूरत पडऩे पर तुरंत एक्शन के लिए तैनात किया जाएगा। इसके अलावा जोन स्तर पर डीसीपी और एसीपी अधिकारियों की भी ड्यूटी भी लगाई गई है।

एडिशनल डीसीपी बसंत कौल ने बताया कि ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने और ड्रिंक एंड ड्राइव के मामलों पर रोक लगाने के लिए शहर के आउटर एरिया सहित 25 से अधिक चेकिंग पॉइंट बनाए गए हैं। हर पॉइंट पर एक पुलिस अधिकारी के साथ चार जवान तैनात रहेंगे।

आकस्मिक चिकित्सा व 108 एंबुलेंस तैनात

होली और रंग पंचमी के दौरान किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने पूरी तैयारी कर ली है। होलिका दहन, जुलूस और रंग खेलने के आयोजनों में भीड़ बढऩे को ध्यान में रखते हुए भोपाल के सभी सरकारी अस्पतालों में आकस्मिक चिकित्सा सेवाएं पुख्ता रखने के निर्देश दिए गए हैं। 108 एंबुलेंस भी तय स्थानों पर तैनात किए जाएंगे, ताकि जरूरत पड़ते ही त्वरित मदद मिल सके।

सीएमएचओ कार्यालय भोपाल ने सभी अस्पतालों को अलर्ट पर रहने को कहा है। इमरजेंसी विभाग के कर्मचारियों, दवाइयां और जरूरी उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। सीएमएचओ कार्यालय के अनुसार, भीड़भाड़ वाले इलाकों और प्रमुख आयोजनों के पास 108 एंबुलेंस सेवा की तैनाती रहेगी। किसी भी दुर्घटना या अचानक बिगड़ती तबीयत पर तुरंत सहायता मिलेगी।

डॉक्टर की सलाह: सुरक्षित होली मनाएं

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनीष शर्मा ने लोगों से केमिकल-फ्री रंगों के उपयोग की अपील की है। उन्होंने लोगों को शराब और नशीले पदार्थों से दूर रहने की सलाह दी गई है। रंग खेलने से पहले शरीर पर तेल या मॉश्चराइजर लगाने, पूरी बांह के कपड़े पहनने और आंखों की सुरक्षा का ध्यान रखने को कहा है।

ये भी पढ़ें

होली से पहले ’36 लाख’ मजदूरों की जेब खाली… कब मिलेगी मजदूरी !

Published on:
03 Mar 2026 05:17 pm
Also Read
View All

अगली खबर