भोपाल

Ladli Behna Yojana – लाड़ली बहनों को कम मिले 1750 रुपए, ट्वीट ने मचाई हलचल, बताया पूरा गणित

Ladli Behna Yojana लाड़ली बहनों Ladli Behna Yojana के लिए ट्वीट कर हलचल मचाई।

2 min read
Mar 08, 2025
Ladli Behna Yojana (image-source-patrika.com)

Ladli Behna Yojana - अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर राज्य सरकार ने शनिवार को महिलाओं को बड़ी सौगात दी। प्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव ने पात्र महिलाओं, युवतियों के बैंक खातों में लाड़ली बहना योजना Ladli Behna Yojana की राशि अंतरित की। महिला दिवस के मौके पर तय ​तिथि यानि 10 तारीख से दो दिन पूर्व 8 तारीख को ही लाड़ली बहनों को योजना की राशि दी गई। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में सीएम ने महिलाओं, युवतियों के कल्याण के लिए लिए राज्य सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। इधर विपक्षी कांग्रेस ने भी अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर लाड़ली बहना योजना Ladli Behna Yojana पर ही राज्य की बीजेपी सरकार को आड़े हाथों लिया। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी ने ट्वीट करते हुए कहा कि बीजेपी सरकार, राज्य की महिलाओं को अपने वादे से कम राशि दे रही है।

एमपी की लाड़ली बहनों को लाड़ली बहना योजना Ladli Behna Yojana की नई किस्त मिल गई है। महिला दिवस पर भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम डॉ. मोहन यादव ने पात्र महिलाओं को लाड़ली बहना योजना के 1250 रुपए ट्रांसफर किए। यहां उज्जवला योजना के अंतर्गत पात्र महिलाओं के बैंक खातों में घरेलू गैस की राशि भी ट्रांसफर की गई।

ये भी पढ़ें

एम्स में भर्ती उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की अस्वस्थता पर कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया ट्वीट

डॉ. मोहन यादव ने कार्यक्रम में समाज सेवा, सुरक्षा और साहसिक कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित भी किया। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर राज्य सरकार ने नई पहल करते हुए सीएम की सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाएं भी महिला अधिकारियों, कर्मचारियों को ही सौंप दी है। सीएम की कार भी आज महिला चालक ही ड्राइव कर रहीं हैं।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कांग्रेस ने भी महिलाओं के लिए लड़ाई लड़ने की बात। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी ने लाड़ली बहनों Ladli Behna Yojana के लिए ट्वीट कर हलचल मचाई। उन्होंने अपने एक्स हेंडल पर प्रदेश की महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा- प्यारी बहनों, शिवराजसिंहजी ने लाड़ली बहनों को पहले 1000 रुपए दिए और बाद में 3000 रुपए देने का वादा किया। फिर 250 रुपए बढ़ाकर 1250 रुपए कर दिए लेकिन 1750 रुपए आज भी बाकी है। यह बहनों का अधिकार है, उन्हें पूरी राशि नहीं देना सरकार की खराब नीयत को दर्शाता है। पटवारी ने कहा कि आपके 3 हजार रुपए प्रति माह के हक को हम उठाएंगे। उन्होंने महिलाओं की अस्मत बचाने, आर्थिक हितों की लड़ाई लड़ने का संकल्प लेने का आव्हान किया।

जीतू पटवारी ने ट्वीट में लिखा-

सम्माननीय माताओं और बहनों,
आइए, इस महिला दिवस पर अधिकारों के लिए मिलकर आवाज उठाएं! सरकार से अधूरे वादे पूरे करवाएं।

Updated on:
31 Oct 2025 04:45 pm
Published on:
08 Mar 2025 03:02 pm
Also Read
View All

अगली खबर