
ladli behna yojana : अक्टूबर का महीना अपने साथ खुशियों से भरें त्योहारों की भरमार लेकर आया है। इसके साथ खर्चों की एक लंबी लिस्ट भी लाया है। जिसके चलते आपकी जेबों पर बड़ा असर देखने को मिल सकता है। लेकिन आपको टेंशन लेने की जरुरत नहीं है क्योंकि इस बार एक साथ सभी वर्गों के पात्र लोगों के खाते में नवरात्रि गिफ्ट आने वाली है। इस महीने एक ही दिन मध्यप्रदेश की लाड़ली बहनों के साथ किसानों के खातों में सरकारी योजनाओं के पैसे आने वाले है।
5 अक्टूबर को एक साथ मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना की 17वीं किस्त और पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 18वीं किस्त के पैसे पात्र लोगों के खातें में आने वाले है। इसके आलावा प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के पैसे भी ट्रांसफर किए जाएंगे।
मध्यप्रदेश की लाडली बहना योजना पुरे देशभर की सबसे लोकप्रिय और महत्वाकांक्षी योजनाओं में शुमार है। योजना की 17वीं किस्त का लोगों को बेसब्री से इंतजार है। बता दें कि अक्टूबर की 5 तारीख को योजना का लाभ ले रही 1.29 करोड़ लाडली बहनों के खातों में 17वीं किस्त के पैसे ट्रांसफर किए जाएंगे।
लाडली बहना के आलावा केंद्र सरकार द्वारा देशभर के किसानों के लिए चलाई जा रही पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ मध्यप्रदेश के 80 लाख से ज्यादा किसानों को मिल रहा है। इसके तहत पात्र किसानों को सालाना तीन किश्तों में 6000 रुपए की आर्थिक सहायता दी जाती है। इस महीने योजना की 18वीं किस्त ट्रांसफर की जाएगी। ये राशि भी 5 अक्टूबर को दी जाएगी।
पीएम उज्जवला योजना - इसके आलावा 5 अक्टूबर को पीएम उज्जवला योजना के तहत मिलने वाली आर्थिक सहायता का लाभ मिलेगा। योजना के तहत 450 रूपए की राशी सीधा पात्र महिलाओं के खाते में डाली जाएंगी।