कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनीष खान ने बताया आयोजन की तैयारी पूरी हो गई हैं। बताया कि रैली का उद्देश्य अन्याय के खिलाफ आवाज बुलंद करने के साथ संविधान, लोकतांत्रिक मूल्यों और नागरिक अधिकारों की रक्षा करना है। इसमें छतरपुर, टीकमगढ़, सतना और भोपाल सहित अन्य जिलों के सामाजिक कार्यकर्ताओं के शामिल होने की संभावना है। पवई विधानसभा क्षेत्र से भी सैकड़ों कार्यकर्ता पहुंचेंगे।