भोपाल

घर में शादी है तो न लें टेंशन, कार्ड दिखाएं और घर ले जाएं 2 सिलेंडर, जान लें कंपनियों नए नियम

Gas Agencies New Rule : कंपनी 2 सिलेंडरों पर रिफिलिंग चार्ज के अलावा अमानत राशि जमा कराएगी। शादियों का सीजन शुरू हो गया है। ऐसे में घर आए मेहमानों को भोजन की समस्या न हो, इसके लिए एलपीजी कंपनियों ने जिल्भर में नियम जारी किया है।

2 min read
शादी का कार्ड दिखाकर मिलेंगे एक साथ दो सिलेंडर (Photo Source- Patrika)

Gas Agencies New Rule : शादियों का सीजन शुरू हो गया है। ऐसे में मेहमानों के लिए भोजन व्यवस्था करना है और भोजन बनाने के लिए लोगों को सिलिंडर उपलब्धता की चिंता शुरू हो गई है। लगातार सामने आ रही डिमांड को देखते हुए गैस कंपनियों ने मध्य प्रदेश के भोपाल जिले वासियों को बड़ी राहत दी है। अब कंपनी वैवाहिक भोज के लिए दो व्यावसायिक सिलेंडर की व्यवस्था करेगी। इसके लिए एजेंसी को आवेदन के साथ विवाह का निमंत्रण पत्र दिखाना होगा।

कंपनी दो सिलिंडरों पर रिफिलिंग चार्ज के अलावा अमानत राशि भी जमा कराएगी। पिछले मंगलवार से शादियों का सीजन शुरू हो गया है। लोगों ने भोजन का जिम्मा कैटरिंग कारोबारियों को सौंपा जाता है। अभी तक सिलेंडर नहीं उपलब्ध हो पाने से ये लोग डीजल भट्ठी के साथ साथ इलेक्ट्रॉनिक तंदूर आदि की व्यवस्था कर भोजन बनाने का काम कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें

एमपी में ‘स्व-गणना’ शुरु, घर बैठे ऑनलाइन भरें फैमिली डिटेल, जानें पूरी प्रोसेस

इंडेन, भारत और एचपी ने तय किए मापदंड

इसी बीच इंडेन, भारत, एचपी गैस कंपनियों ने फैसला लिया है कि, वो शादी में भोजन बनाने के लिए लोगों को कुछ शर्तों के साथ दो व्यावसायिक सिलिंडर उपलब्ध कराने का काम करेंगे। इसके लिए लोगों को अपने यहां होने वाले वैवाहिक कार्यक्रम का निमंत्रण पत्र कंपनी की एजेंसियों पर देना होगा। साथ ही, उन्हें दो सिलेंडर के लिए अमानत के तौर पर 4,400 रुपए जमा राशि और रिफिलिंग शुल्क 3,700 रूपए जमा करने होंगे। इसके बाद संबंधित उपभोक्ता को दो व्यावसायिक सिलेंडर उपलब्ध करवाए जाएंगे।

आयोजन के बाद वापस करने होंगे दोनों सिलेंडर

कंपनियों की शर्तों में शामिल है कि, जो लोग वैवाहिक आयोजन के नाम पर सिलेंडर ले जा रहे हैं, उन्हें आयोजन के बाद दोनों सिलेंडर वापस कंपनी को लौटाना होंगे। सिलेंडर मिलने के बाद कंपनी उपभोक्ता को अमानत राशि 4400 रुपए वापस करने के बाध्य होगी।

क्या कहते हैं जिम्मेदार?

मामले को लेकर जिला आपूर्ति नियंत्रक चंद्रभान सिंह जादौन का कहना है कि, गैस कंपनियों ने जिले में शादियों के लिए व्यावसायिक सिलेंडर उपलब्ध करवाने का फैसला लिया है। इसकी प्रणामिकता के लिए लोगों को शादी कार्ड, दस्तावेज और अमानत राशि के साथ - साथ रिफिलिंग शुल्क जमा करना होगा। यही नहीं आयोजन के बाद लिए हुए सिलेंडर एजेंसी को लौटाना होंगे। इसके बाद एजेंसी जमा राशि लौटा देगी।

खास बातें

-शादी के सीजन में भोपाल जिले की गैस एजेंसियों ने शादी वाले परिवारों को बड़ी राहत देने का फैसला लिया।

-गेस एजेंसी में शादी का कार्ड दिखाकर आयोजन के लिए एक साथ दो गैस सिलेंडर मिल जाएंगे।

-सिलेंडरों की कीमत के अलावा 4400 रूपए सुरक्षा शुल्क भी जमा करना होगा।

-आयोजन के बाद आयोजकों को लौटाने होंगे लिएहुए सिलेंडर

ये भी पढ़ें

एमपी में गर्मी का टॉर्चर शुरु, 16 जिलों में लू की चेतावनी, 42 डिग्री पार हुआ पारा
Published on:
18 Apr 2026 07:57 am
Also Read
View All