16 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एमपी में गर्मी का टॉर्चर शुरु, 16 जिलों में लू की चेतावनी, 42 डिग्री पार हुआ पारा

Heatwave Alert Issued : एमपी में गर्मी ने अपना रोद्र रूप दिखाना शुरु कर दिया है। मौसम विभाग ने इस सीजन में पहली बार सूबे के 16 जिलों में लू चलने की चेतावनी जारी की है।

2 min read
Google source verification
Heatwave Alert Issued

एमपी में गर्मी का टॉर्चर शुरु (Photo Source- Patrika)

Heatwave Alert Issued :मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी का टॉर्चर शुरु हो गया है। राजधानी भोपाल स्थित मौसम विभाग ने इस सीजन में पहली बार सूबे के 16 जिलों में लू चलने की चेतावनी जारी की है। बताया जा रहा है कि, अगले चार दिन राज्य के इन जिलों में गर्म हवाओं का प्रकोप दिखाई देने की संभावना है।

एमपी के इन जिलों में लू की चेतावनी

मौसम विभाग द्वारा मध्य प्रदेश के रतलाम, झाबुआ, धार, अलीराजपुर, बड़वानी, खरगोन, बुरहानपुर, खंडवा, हरदा, नर्मदापुरम, बैतूल, छिंदवाड़ा, पांदुर्णा, सिवनी, मंडला और बालाघाट में लू चलने की चेतावनी जारी की गई है। वहीं, बीते 24 घंटों के गौरान प्रदेश के 25 जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक दर्ज किया गया। जबकि, छतरपुर जिले के नौगांव में अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

इन जिलों का तापमान रहा 40 पार

मध्य प्रदेश में सबसे अधिक तापमान छतरपुर जिले के नौगांव में अदिकतम तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। इसके बाद खजुराहो में 42.2 डिग्री, रतलाम में 42 डिग्री, नर्मदापुरम में 41.8 डिग्री, सतना में 41.7 डिग्री, मंडला में 41.6 डिग्री, सीधी में 41.2 डिग्री, शाजापुर में 41.1 डिग्री, टीकमगढ़, धार, खरगोन, रीवा में 41 डिग्री, इसके अलावा उमरिया और दतिया में 40.8 डिग्री, श्योपुर, दमोह और रायसेन में 40.4 डिग्री, गुना में 40.3 डिग्री, छिंदवाड़ा, मलाजखंड और बैतूल में 40.2 डिग्री, खंडवा में 40.1 डिग्री तथा सागर में 40 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।

प्रदेश के 5 बड़े शहरों का तापमान

वहीं, बात करें प्रदेश के बड़े शहरों के तापमान की तो ग्वालियर में 40.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ, इंदौर में 40 डिग्री, जबलपुर में 39.9 डिग्री, उज्जैन में 39.7 डिग्री और भोपाल में 39.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

लोगों से अपील

मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक प्रदेश का मौसम पूरी तरतह से शुष्क रहने के चलते तापमान में और बढ़ोतरी होने की संभावना है। वहीं, मौसम विभाग ने लोगों से दोपहर में जितना हो सके कम से कम सूरज के संपर्क में आने की अपील की है। साथ ही, लू चलने वाले क्षेत्रों में लोगों से खूब पानी पीने और हल्के रंग के ढीले कपड़े पहनने की सलाह दी है।

चिंता बढ़ा रहा तापमान

हर साल अप्रैल-मई के दौरान मध्य भारत के राज्यों में लू का असर बढ़ता है, लेकिन इस बार तापमान में शुरुआती बढ़ोतरी ने चिंता बढ़ा दी है। जलवायु परिवर्तन और शुष्क मौसम की स्थिति को इसके पीछे प्रमुख कारण माना जा रहा है। कुल मिलाकर, प्रदेश में बढ़ती गर्मी और लू का असर आने वाले दिनों में और तेज हो सकता है, जिससे जनजीवन प्रभावित होने की आशंका है।