भोपाल

अगले दो तीन महीनों में किसानों का पूरा कर्जा होगा माफ

किसानों को राहत मिले...

less than 1 minute read
Mar 10, 2019
It is Chief Minister's strategy on Chhindwara

भोपाल। राज्य के किसानों का कर्जा दो से तीन महीनों में माफ कर दिया जाएगा। प्रदेश के सीएम कमलनाथ ने कहा है कि अगले दो तीन महीनों में किसानों का पूरा कर्जा माफ हो जायेगा। कुल 24 लाख 84 हजार किसानों के खातों में कर्ज माफी की जा रहीं है। अभी तक 20 लाख किसानों का कर्ज माफ हो चुका है। यह कार्रवाई चलती रहेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसान का जन्म कर्जे में होता है। उसकी मृत्यु कर्जे में होती है। बड़ी आवश्यकता थी कि किसानों को राहत मिले।


सीएम कमलनाथ ने कहा कि किसानों को वचन दिया था कि उनका कर्जा माफ करेंगे। सरकार ने कर्जमाफी की प्रक्रिया शुरू करके किसानों को इसका लाभ भी देना शुरू कर दिया है। अगली कार्रवाई चलती रहेगी। अगले दो तीन महीनों में पात्र सभी किसानों का पूरा कर्जा माफ हो जायेगा।

लोकसभा चुनाव की तारीखों का किया स्वागत...
आज लोकसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान हो चुका है। तारीखों का ऐलान होते ही सीएम कमलनाथ ने स्वागत करते हुए कहा कि अब समय आ गया है देश की जुमले-झूठे वादे वाली मोदी सरकार को उखाड़ फेकने का। अब समय आ गया है देश के विकास के लिये कांग्रेस को देश की सत्ता की चाबी सौपने का। मध्यप्रदेश की जनता इसमें प्रमुख भूमिका निभायेगी।

Published on:
10 Mar 2019 06:50 pm
Also Read
View All