भोपाल

एमपी में दो सिस्टम एक्टिव, कई जिलों में कोहरा-बादल, बस इतने दिन की राहत, फिर कड़ाके की ठंड

2 Systems Active In MP : मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश में दो मौसमी सिस्टम का प्रभाव है, जिसके चलते कई जिलों में घने बादल छाए हुए हैं। जबकि, विंध्य क्षेत्र में कोहरा छाया हुआ है।

less than 1 minute read
एमपी में दो सिस्टम एक्टिव (Photo Source- Patrika)

2 Systems Active In MP :मध्य प्रदेश में इन दिनों ठंड का असर देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में दो मौसमी सिस्टम एक्टिव हैं, जिसके चलते कई जिलों में घने बादल छाए हुए हैं, जबकि, प्रदेश के अंतर्गत आने वाले विंध्य क्षेत्र में कोहरा भी देखने को मिल रहा है।

नर्मदापुरम जिले में स्थित प्रदेश के हिल स्टेशन पचमढ़ी रात का सबसे ठंडा स्थान रहा, यहां न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। जबकि, छतरपुर जिले के नौगांव में 8.2 डिग्री सेल्सियस, नरसिंहपुर और मंदसौर में 8.6 डिग्री सेल्सियस, शाजापुर में 8.8 डिग्री सेल्सियस और राजगढ़ में 9 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है। भोपाल में भी रात से लेकर तड़के तक कड़ाके की ठंड महसूस हो रही है, बीती रात यहां न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

ये भी पढ़ें

रेल यात्री ध्यान दें! जोधपुर-भोपाल एक्सप्रेस समेंत कई गाड़ियां निरस्त, कई के रूट डायवर्ट

बड़े शहरों का मौसम

इंदौर: 11.7 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ।
ग्वालियर: 12.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ।
जबलपुर: 12.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ।
उज्जैन: 12.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ।

5 दिन शीतलहर नहीं, लेकिन राहत भी नहीं

मौसम केंद्र भोपाल के अनुसार, वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय होने से प्रदेश में बादल छाए रहेंगे और कुछ क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी भी होने की संभावना है। खास बात ये है कि, अगले 5 दिन शीतलहर चलने का कोई अलर्ट नहीं है, लेकिन रात का तापमान अभी भी काफी कम बना रहेगा, जिससे ठंड से पूरी राहत नहीं मिलेगी। मौसम विभाग की मानें तो दिसंबर के पहले हफ्ते से एक बार फिर कड़ाके की ठंड का दौर शुरु होने की संभावना है।

Published on:
24 Nov 2025 12:22 pm
Also Read
View All

अगली खबर