भोपाल

शहर में बनाए गए 20 कंटेनमेंट जोन, कंटेनमेंट एरिया के लिए जारी की गई गाइडलाइन

- कंटेनमेंट जोन में यातायात पूरी तरीके से प्रतिबंधित

2 min read
Mar 28, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश में बीते 24 घंटों में प्रदेशभर में कोरोना (coronavirus) के 2142 नए संक्रमित मिले हैं। इसके बाद प्रदेश में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 286407 हो गई है। वहीं, संक्रमण से मरने वालों की संख्या 3947 पहुंची है। आर्थिक राजधानी इंदौर में बीते 24 घंटों के दौरान 619 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसके बाद शहर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 67188 हो गई है। वहीं होली के त्यौहार में संक्रमण को रोकने के लिए सरकार अलर्ट पर है।

तैनात की जाएगी मोबाइल यूनिट

वहीं राजधानी भोपाल में बढ़ते संक्रमण को देखते हुए कंटेनमेंट जोन बनाने का काम शुरू कर दिया गया है। शनिवार को शहर भर में 20 कंटेनमेंट जोन बनाए गए। सबसे ज्यादा हबीबगंज, शाहपुरा, कमला नगर, ऐशबाग, श्यामला हिल्स और बैरसिया में दो-दो कंटेनमेंट जोन बनाए गए। इन कंटेनमेंट जोन में यातायात पूरी तरीके से प्रतिबंधित रहेगा। CMHO द्वारा इन स्थानों पर रैपिड रिस्पॉन्स टीम, मेडिकल मोबाइल यूनिट तैनात की जाएगी, जो इन कंटेनमेंट जोन में रहने वाले लोगों के स्वास्थ्य की जांच करेगी।

भोपाल में बने 20 कंटेंटमेंट जोन













































कंटेनमेंट जोन थाना क्षेत्र
डॉ एनक्लेव ईदगाह कोठीशाहजहांनाबाद
पारस हाइट्सनिशातपुरा

संत नगर


अशोका गार्डन
शंकर गार्डन क्वीन मैरी स्कूल के पासअयोध्या नगर
स्टाफ क्वार्टर्स अवंतिका परिसरहबीबगंज
बघीरा अपार्टमेंट, अरेरा कॉलोनीहबीबगंज
शाहपुरा

शाहपुरा
भरत नगरशाहपुरा
रचना नगरगोविंदपुरा












































साकेत नगरबागसेवनिया
गीतांजलि कंपलेक्सकमला नगर
नेहरु नगरकमला नगर
ईशान नगर रातीबड़नीलबड़
हरीसिद्धि कॉलोनीबैरसिया
होलीपुराबैरसिया
ईडब्ल्यूएस न्यू सुभाष नगरऐशबाग
ओल्ड सुभाष नगर अभिरुचि परिसरऐशबाग
श्यामला हिल्सश्यामला हिल्स
प्रोफेसर कॉलोनीश्यामला हिल्स








कयास्थपुरा जुमेरती गेटमंगलवारा

कंटेनमेंट जोन की गाइडलाइन

- कंटेनमेंट एरिया में आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
- समस्त निवासियों का होम कांटेक्ट में रहना अनिवार्य होगा।
- स्वास्थ्य कर्मचारियों द्वारा सतत स्क्रीनिंग की जाएगी।
- पॉजिटिव केस के परिजन निकटतम संपर्क को होम कोरेन्टाइन कराना जाना अति आवश्यक है।
- नगर निगम के जोनल अधिकारी द्वारा क्षेत्र का सैनिटाइजेशन किया जाना सुनिश्चित होगा।
- कंटेनमेंट एरिया को पेरीमीटर से कंट्रोल किया जाना होगा, जिसके अंतर्गत आवश्यक सुविधाओं के अतिरिक्त किसी भी प्रकार से लोगों का बाहर जाना प्रतिबंधित रहेगा।

- आरोग्य सेतू ऐप एवं सार्थक एप का शत प्रतिशत प्रयोग करना है।

Published on:
28 Mar 2021 02:14 pm
Also Read
View All