-हमीदिया अस्पताल की पुरानी में बनता है पर्चा और नए भवन ओपीडी बिल्डिंग में जाने के लिए लगवाए जा रहे चक्कर।
भोपाल। एक ओर हमीदिया अस्पताल २००० बिस्तरों की करने के लिए यहां चहुंओर निर्माणकार्य चल रहा है। यहां रोजाना ओपीडी में मरीज भी करीब २५०० आ रहे है। जिनके इमरजेंसी उपचार के लिए प्रबंधन ने नए भवन में ओपीडी तो शुरू कर दी है,लेकिन पर्चा आज भी पुराने हिस्से में ही बन रहा है। यूं तो नई ओपीड़ी पुरानी ओपीडी से बीस कदम की दूरी पर ही है,लेकिन यह यहां तैनात सुरक्षा कर्मियों में सीधे जाने वाले रास्ते पर रस्सियां बांधकर उसे बंद कर दिया है।
जिसके कारण लोगों को २० कदम की दूरी को २०० कदम चलकर पूरा करना पड़ रहा है। अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि नए भवन शुरू हुई ओपीडी ब्लॉक में ऑर्थोपेडिक और सर्जरी के पर्चे वहीं बन रहे है, सोमवार से हमने तीन कांउटर पर्चे बनवाने के वहीं कर दिए है। इसके पीछे सड़क पर भीड़ कम करते हुए आवाजाही दुरुस्त करना है।
लोगों का कहना है कि जब तक ओपीडी का पर्चा यहां बन रहा है, तब तक तो इस रास्ते को खुले रहने दे। पुराने भवन के सामने भीड़ से समस्या है तो पर्चा बनवाकर लोग मुख्य सड़क से ही तो मरीज जा रहे है। उनके कारण भी तो सड़क पर भीड़ हो रही है।
-मरीजों की फजीअत
यहां नए ओपीडी भवन के सामने जिस खुले मैदान पर वाहन पार्क करवाए जा रहे है, वहीं से मरीज भी पर्चा बनवाकर जा रहे है। इसके कारण मरीजों की फजीअत हो रही है। इसकी मुख्य वजह यह है कि सभी तरह की बीमारियों के लिए सबसे अधिक मरीज हमीदिया अस्पताल ही आते है। इसमें सबसे अधिक परेशानी शहर के बाहर से आने वाले मरीजों को हो रही है।
इनका कहना
-हमने नए भवन में पर्चे बनवाने के लिए तीन काउंटर शुरू कर दिए है। धीरे-धीरे सारी व्यवस्था नई ओपीडी में ही हो जाएगी। लोग यहां पर्चा बनवाने के लिए सड़क तो घेर कर खड़े हो रहे है, साथ ही वाहन भी मुख्य मार्ग पर खड़ी कर रास्ता जाम कर रहे थे। इस वजह से लोगों यहां से हटाया जा रहा है।
-डॉ. एके श्रीवास्तव, अधीक्षक, हमीदिया अस्पताल