भोपाल

25 साल के लड़के ने दोस्त की मां से किया रेप, वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल

38 साल की महिला के बेटे का दोस्त है आरोपी..पति के जेल जाने के बाद दोनों के बीच बढ़ीं थीं नजदीकियां...

2 min read
May 07, 2022
friend_mother.jpg

भोपाल. भोपाल में एक 38 साल की महिला के साथ 25 साल के लड़के ने शादी का झांसा देकर तीन महीने तक रेप किया। इतना ही नहीं आरोपी ने रेप करते वक्त महिला का अश्लील वीडियो भी बना लिया। आरोपी युवक महिला के बेटे का परिचित है बीते महीनों जब महिला के पति को धोखाधड़ी के मामले में जेल हुई तो दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और आरोपी न महिला को शादी का झांसा देकर अपनी हवस का शिकार बनाया।

दोस्त की मां से किया रेप
जानकारी के मुताबिक कोलार इलाके की रहने वाली 38 साल की महिला गृहणी है। महिला का बेटा एक्टिंग करता है आरोपी अभिषेक महिला के बेटे का दोस्त है जो इवेंट ऑर्गनाइजर है। बेटे का परिचित होने के कारण महिला की अभिषेक से पहचान हुई थी। पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया है कि 25 वर्षीय अभिषेक से उसकी पहले से पहचान थी। जनवरी के महीने में उसके पति को धोखाधड़ी के मामले में जेल हो गई और इसी दौरान अभिषेक व उसके बीच नजदीकियां बढ़ीं। अभिषेक ने उसे प्यार के जाल में फंसाया और शादी का झांसा देकर 31 जनवरी 2022 में उसके साथ पहली बार रेप किया। पीड़िता का आरोप है कि इसी दौरान आरोपी अभिषेक ने उसका अश्लील वीडियो भी बनाया और फिर लगातार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। आरोपी ने कई बार अपने घर ले जाकर तो कई बार महिला के घर पर ही उसके साथ रेप किया।


पति को जमानत मिलते ही करने लगा परेशान
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि 5 मई को उसके पति को जेल से जमातन मिल गई। जब इस बात की जानकारी अभिषेक को लगी तो वो उसे परेशान करने लगा। वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए पति को छोड़ने के लिए दबाव बनाया और घर पर आकर भी हंगामा किया। इसके बाद महिला ने 6 मई को पति के साथ थाने पहुंचकर आरोपी अभिषेक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Published on:
07 May 2022 08:04 pm