साइकिलिंग के लिए शहर में 26 स्टैंड बनकर तैयार

पब्लिक बाइक शेयरिंग ...
less than 1 minute read
• •
Updated: 16 Jan 2017, 2:09 AM IST
bhopal
bhopal

इंपोर्टेड साइकिलों से सैर करने की लोगों को मिलेगी सुविधा


भोपाल.
यदि आप साइकिलिंग के शौकिन हैं तो राजधानी में फरवरी में आपको किराए से साइकिल मिलना शुरू हो जाएगी। पब्लिक बाइक शेयरिंग के तहत भोपाल शहर में 26 स्टैंड तैयार हो गए हैं। अगले एक पखवाड़े में बचे हुए स्टैंड भी तैयार हो जाएंगे। कुल पचास स्टैंड पर आपको 500 साइकिलें मिलेगी, जिन्हें किराए पर लेकर आप शहर के किसी भी हिस्से में साइकिलिंग कर पाएंगे। एक स्टैंड पर अधिकतम 10 साइकिलें रखी जाएगी। न्यू मार्केट, एमपी नगर, लिंक रोड, दस नंबर, बिट्टन मार्केट, होशंगाबाद रोड समेत शहर के तमाम प्रमुख क्षेत्रों में ये स्टैंड बनाए जा रहे हैं। स्टैंड पीपीपी मोड पर पहले से ही तैयार कर आ रहे हैं, जहां इनकी स्थापना होना है वहां बेस तैयार कर इन्हें खड़ा किया जाता है। गौरतलब है कि इन इंपोर्टेड साइकिलों से सैर करने के लिए आपको अपना पहचान पत्र बताना होगा। उसकी कॉपी लगेगी।


इंदौर में हुई थी एक साल पहले कोशिश

पब्लिक बाइक शेयरिंग की कोशिश इंदौर में बीते साल की थी। यहां कुछ स्टैंड और करीब 22 साइकिलों से शुरुआत की थी, लेकिन अधिकतर साइकिलें चोरी चली गई। इन साइकिलों में जीपीएस का दावा कर चोरी नहीं होने की बात कही जाती है, लेकिन इंदौर में जीपीएस निकाल लिया गया था। एक साइकिल की कीमत 16 हजार रुपए के करीब थी। जर्मनी से साइकिलें मंगाई थी।


1000 साइकिल होंगी

सीईओ चंद्रमौली शुक्ला के अनुसार फिलहाल 500 साइकिलों से शुरू कर रहे हैं। यह सफल रहा तो साइकिलों की संख्या 1000 तक बढ़ाएंगे। कोशिश यही हैं कि लोग दिन में आधे से एक घंटा साइकिलिंग करें। हालांकि शहर की आबादी के हिसाब से साइकिलें काफी कम है।

Published on: