भोपाल

29 अगस्त 2018 राशिफल: आज 7 राशियों के लिए शुभ योग, बुधवार रात से 3 राशि भरेंगी कामयाबी की उड़ान

29 अगस्त यानि बुधवार को कोई भी समस्या होने पर राशिनुसार करें ये उपाय...

5 min read
Aug 28, 2018
29 अगस्त 2018 राशिफल: आज 7 राशियों के लिए शुभ योग, बुधवार रात से 3 राशि भरेंगी कामयाबी की उड़ान

भोपाल। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार श्रावण शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि आज दोपहर 03 बजकर 16 मिनट तक रहेगी, उसके बाद पूर्णिमा लग जायेगी, जो कि कल शाम 05 बजकर 26 मिनट तक रहेगी।

इसके साथ ही आज बुधवार के दिन सर्वार्थसिद्ध योग लग रहे है। जिससे हर राशि के जातकों के सभी काम बनेंगे। वहीं कुछ राशियों के लिए आज का दिन बेहद शानदार भी साबित होने जा रहा है।

ये भी पढ़ें

तरक्की का आपकी इस चीज से है गहरा संबंध, भूलकर से भी न करें इसे इग्नोर!

पंडित सुनील शर्मा के अनुसार सर्वार्थ सिद्धि योग सुबह 05:40 से 09:49 तक रहेगा। जिससे अगर आपका कोई काम बहुत दिनों से पड़ा हुआ है तो वह आज होगा। आज बिजनेस, नौकरी आदि में भी लाभ मिलेगा...

1. मेष:
व्यस्त दिनचर्या के बावजूद स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। कारोबार में आपको फायदा हो सकता है। इस राशि के ट्रेडिंग और बैंकिंग सेक्टर से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन लाभकारी है, बस दूसरों की बात में न आएं। यदि आप अपने फ़ोन को किनारे उठाकर नहीं रखेंगे, तो कोई बड़ी ग़लती हो सकती है। आज अच्छे लोगों से आपकी मुलाकात हो सकती है । आप कुछ नये विचारों पर काम कर सकते हैं । गौ माता के चरण स्पर्श करें, जिंदगी में दूसरों का सहयोग हमेशा बना रहेगा।
- गौ माता के चरण स्पर्श करें, जिंदगी में दूसरों का सहयोग हमेशा बना रहेगा ।

2. वृषभ:
मानसिक दबाव के बावजूद आपकी सेहत अच्छी रहेगी। आज के दिन आप ऊर्जा से लबरेज़ रहेंगे और मुमकिन है कि अचानक अनदेखा मुनाफ़ा भी मिले। आपका कोई सोचा हुआ काम पूरा हो जाएगा। आप अनुभव करेंगे कि आपका जीवन अधिक अर्थपूर्ण हो रहा है। जो भी बोलें, सोच-समझकर बोलें। क्योंकि कड़वे शब्द शांति को नष्ट करके आपके और आपके प्रिय के बीच दरार पैदा कर सकते हैं। आज आप नए विचारों से परिपूर्ण रहेंगे और आप जिन कामों को करने के लिए चुनेंगे, वे आपको उम्मीद से ज़्यादा फ़ायदा देंगे।
- सूर्य देव को नमस्कार करें, आपका स्वास्थ्य आगे भी अच्छा रहेगा ।

3. मिथुन:
आज आप एनर्जी से भरपूर रहेंगे। मेहनत का परिणाम आपके फेवर में हो सकता है। ख़ुद को अभिव्यक्त करने के लिए अच्छा समय है और ऐसे प्रोजेक्ट पर काम कीजिए, जो रचनात्मक हों। अगर आप ख़रीदारी पर जाएं, तो ज़रूरत से ज़्यादा जेब ढीली करने से बचें। आपकी परेशानी आपके लिए ख़ासी बड़ी हो सकती है, लेकिन आस-पास के लोग आपके दर्द को नहीं समझेंगे।
- गाय को गुड़ खिलाएं, आपके सभी काम बनेंगे ।

4. कर्क:
जीवन-साथी ख़ुशी की वजह साबित होगा। कोई बड़ी योजनाओं और विचारों के ज़रिए आपका ध्यान आकर्षित कर सकता है। आज आपका दिन तनावमुक्त रहेगा है। ऑफिस में वर्कलोड अधिक होने के बाद काम आसानी से होंगे। अधिकारी वर्ग का सहयोग प्राप्त हो सकता है। किसी भी तरह का निवेश करने से पहले उस व्यक्ति के बारे में भली-भांति जांच-पड़ताल कर लें।
- मां दुर्गा की सुबह-शाम कपूर से आरती करें, आपकी सारी मनोकामना पूरी होगी ।

5. सिंह:
सफलता क़रीब होने के बावजूद आपकी ऊर्जा के स्तर में गिरावट आएगी। आज सकारात्मक सोच से आगे बढ़ें, आपके ज्यादातर काम पूरे हो सकते हैं । नये काम पर आज विचार करने का पूरा मौका मिल सकता है, लेकिन मौके को हाथ से न जाने दें । सावधानी की कमी आपको नुक़सान पहुंचा सकती है।
- गणेश जी की आरती का पाठ करें, आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी ।

6. कन्या:
धार्मिक और आध्यात्मिक रुचि के काम करने के लिए अच्छा दिन है। आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। कोई महत्वपूर्ण काम अपनों की मदद से पूरा हो जाएगा। कुछ नया सीखने को मिल सकता है। आज आपके विचारों को महत्व मिलेगा। आज आप अच्छा पैसा कमाएंगे- लेकिन ख़र्च में इज़ाफ़ा आपके लिए बचत को और ज़्यादा मुश्किल बना देगा।
- कुत्ते को रोटी खिलाएं, आपके घर में शांति बनी रहेगी ।

7. तुला:
आज आपका दिन व्यस्तता में बीत सकता है। आज आप खेल-कूद में हिस्सा ले सकते हैं, जो आपको तन्दुरुस्त बनाए रखेगा। अगर आज आप अपनी नौकरी बदलने के बारे में सोच रहे हैं, तो आपको थोड़ी परेशानी हो सकती है। सिर्फ़ अक़्लमंदी से किया गया निवेश ही फलदायी होगा इसलिए अपनी मेहनत की कमाई सोच-समझ कर लगाएं। पुराने लेन-देन के मामले में गड़बड़ी होने से आपकी थोड़ी टेंशन बढ़ सकती है।
- बहते जल में तिल प्रवाहित करें, परिस्थिति आपके अनुकूल बनेगी ।

8. वृश्चिक:
आज आपका मन आध्यात्म में अधिक लग सकता है। किसी धार्मिक स्थल पर दर्शन के लिये जा सकते हैं। आप दोस्तों के साथ बेहतरीन वक़्त बिताएंगे, लेकिन गाड़ी चलाते वक़्त ज़्यादा सावधानी बरतें।

हर काम को धैर्य और समझदारी से पूरा करने की कोशिश करेंगे। किसी से मदद मांगने में संकोच न करें। परेशानियों से जूझने के लिए दोस्तों की मदद लें।
- माता-पिता का आशीर्वाद लें, आपको सभी कामों में सफलता हासिल होगी।

9. धनु:
आज आपके दिन की शुरूआत ताजगी के साथ होगी। परेशानियां आपके हौसले के सामने पानी के बुलबुले की तरह छूते ही खत्म हो जाएंगी। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। ख़ुद पर नियंत्रण रखें, शांत रहें और सबके साथ ईमानदारी का बर्ताव करें। दिन के दूसरे हिस्से में आर्थिक तौर पर फ़ायदा होगा।
- गायत्री मंत्र का जाप करें, आपके सभी काम बनते नजर आयेंगे।

10. मकर:
सकारात्मक विचारों को ही दिमाग़ में आने दें। आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। आज किसी पुराने दोस्त से मिलने उसके घर जा सकते हैं। आज किसी दूसरे से आपकी अनबन हो सकती है, बेहतर होगा कि दूसरों से बहस करने से बचें। अगर आज आप यात्रा कर रहे हैं तो आपको अपने सामान की अतिरिक्त सुरक्षा करने की ज़रूरत है।
- मंदिर जाकर भगवान के दर्शन करें, आपका दिन बेहतर होगा ।

11. कुंभ:
आज पारिवारिक सुख-शांति बनी रहेगी । आज आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। आज प्रिय व्यक्ति की निकटता आपको हर्षित करेगी। आपको व्यापार में काफी फायदा होगा। निवेश के लिए अच्छा दिन है, लेकिन उचित सलाह से ही निवेश करें। आपकी अच्छी छवि निखर कर लोगों के सामने आयेगी। मुमकिन है कि आपके वरिष्ठ आपके साथ ज़रूरत से ज़्यादा सख़्ती से पेश आएं।
- शिव जी की आरती करें, आपकी लाइफ अच्छी रहेगी ।

12. मीन:
आज आपका दिन बेहतर रहेगा । इस राशि के जो लोग कॉस्मेटिक के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं, उन्हें आज लाभ हो सकता है । आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी बनी रहेगी । दीर्घावधि मुनाफ़े के नज़रिए से स्टॉक और म्यूचुअल फ़ंड में निवेश करना फ़ायदेमंद रहेगा। आज किसी मित्र की मदद से राहत महसूस होगी । अचानक नए स्रोतों से धन लाभ हो सकता है। काम पर चीज़ें थोड़ी अजीब हो सकती हैं।

- अनाथालय में चावल दान करें, आपके साथ सब अच्छा होगा ।

अंक ज्योतिष:
ज्योतिषशास्त्र की तरह ही अंकशास्त्र में अंकों का विशेष स्थान होता है। मूलांक व्यक्ति के जन्म की तारीख का योग होता है अर्थात जिस तारीख को आपका जन्म हुआ होगा उस तारीख का योग ही आपका मूलांक कहलाता है।

1 अंक वाले: मित्र सहायक रहेंगे। राजकाज में विलंब होगा। अटके धन की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में उत्तम धन लाभ होगा।

2 अंक वाले: क्रोध पर नियंत्रण रखें। कार्यक्षेत्र में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। विरोधी शांत रहेंगे। व्यवसाय में नया अनुबंध संभव है।

3 अंक वाले: कानूनी मामले में राहत मिलेगी। संतान का अटका कार्य बनेगा। व्यवसाय में लाभ होगा। धर्म में श्रद्धा रहेगी।

4 अंक वाले: मान सम्मान की चिंता रहेगी। विरोधी पक्ष सक्रिय रहेगा। व्यवसाय में लाभ होगा। वाहन नियंत्रित चलाएं।

5 अंक वाले: करियर में उन्नति का अवसर मिलेगा। मकान आदि की समस्या हल होगी। व्यवसाय में उत्तम लाभ होगा।

6 अंक वाले: नौकरी में विरोधी पक्ष से सचेत रहें। निर्णय लेने में सावधानी बरतें। व्यवसाय में आकस्मिक लाभ होगा।

7 अंक वाले: अध्ययन में रुचि रहेगी। आर्थिक स्थिति से संतुष्ट रहेंगे। व्यवसाय में उतार चढ़ाव रहेगा। यात्रा में कष्ट होगा।

8 अंक वाले: कार्य क्षेत्र में भाग दौड़ रहेगी। प्रतिकूल समाचार मिल सकता है। व्यवसाय में सामान्य धन लाभ होगा।

9 अंक वाले: नई योजना में सफलता मिलेगी। समाज में सम्मान बढ़ेगा। व्यवसाय में विस्तार होगा। यात्रा हो सकती है।

ये भी पढ़ें

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: 2 सितंबर को, जानिये पूजा का शुभ मुहूर्त और पूजन के चमत्कारी लाभ…
Updated on:
28 Aug 2018 07:31 pm
Published on:
28 Aug 2018 07:29 pm
Also Read
View All