भोपाल

पुलिस भर्ती में बड़ा फैसला : 33 फीसदी महिलाओं को मिलेगा रिजर्वेशन, जानिए आदेश

अब पुलिस भर्ती में पुरुषों के साथ साथ 33 फीसदी महिलाओं को रिजर्वेशन दिया जाएगा।

2 min read
News
पुलिस भर्ती में बड़ा फैसला : 33 फीसदी महिलाओं को मिलेगा रिजर्वेशन, जानिए आदेश

भोपाल. मध्य प्रदेश में पुलिस भर्ती से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। जबलपुर हाईकोर्ट ने पुलिस भर्ती के मामले में बड़ा फैसला सुनाया है। अब पुलिस भर्ती में पुरुषों के साथ साथ 33 फीसदी महिलाओं को रिजर्वेशन दिया जाएगा।

आपको बता दें कि, वर्ष 2020 में मध्य प्रदेश में पुलिस के 6 हजार पदों के लिए भर्ती निकाली गई थी, लेकिन इस भर्ती में महिलाओं को आरक्षण का लाभ नहीं दिया जा रहा था, इसपर 60 महिला अभ्यार्थियों ने इस संबंध में हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। इसी मामले पर सुनवाई करते हुए सोमवार को हाइकोर्ट ने कहा कि, 33 फीसदी महिलाओं को भर्ती में आरक्षण मिले तब जॉइनिंग लेटर दें।


महिलाओं को भर्ती में आरक्षण मिलने के बाद ही जारी हो सकेगा जॉइनिंग लेटर

याचिकाकर्ताओं की तरफ से पक्ष एडवोकेट दिनेश सिंह चौहान की ओर से रखा गया था। कोर्ट ने निर्देश दिए है कि, 33 फीसदी महिलाओं को भर्ती में आरक्षण मिले तब ही जॉइनिंग लेटर जारी किया जाए। आपको ये भी बता दें कि, इस भर्ती प्रक्रिया की तमाम प्रक्रियाएं पूरी की जा चुकी हैं। अब सिर्फ जॉइनिंग लेटर ही आना रह गया है।

अजब गजब : यहां बकरे दे रहे दूध, यकीन नहीं हो रहा तो खुद देखें वीडियो

Published on:
29 Nov 2022 11:33 am