भोपाल

बड़ी खबर: बढ़ने वाला है 4% DA, लाखों कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है सौगात

चुनावी साल में मध्य प्रदेश शासन सरकारी कर्मचारियों को बड़ी सौगात देने की तैयारी कर रहा है।
less than 1 minute read
News
बड़ी खबर: बढ़ने वाला है 4% DA, लाखों कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है सौगात

मध्य प्रदेश में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में प्रदेश का विपक्षी दल हर कई मुद्दों पर सरकार को घेरने के लिए कमर कसे हुए हैं तो वहीं, सरकार हर वर्ग को मनाने के लिए लगातार कई योजनाओं और राहतों के ऐलान कर रही है। इसी कड़ी में जानकारी सामने आई है कि, मध्य प्रदेश शासन सरकारी कर्मचारियों को बड़ी सौगात देने की तैयारी कर रहा है।


मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मध्य प्रदेश सरकार जल्द ही सरकारी कर्मचारियों का 4 फीसदी महंगाई भत्ता बढ़ा सकती है। इससे प्रदेश के साढ़े 7 लाख अधिकारियों और कर्मचारियों को बड़ी राहत मिलेगी। जानकारी के अनुसार, सूबे के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जल्द ही कर्मचारियों के हित में इसका ऐलान कर सकते हैं।


...तो केंद्रीय कर्मचारियों के बराबर होगा राज्य कर्मचारियों का DA

राज्य के सरकारी कर्मचारियों का 4 फीसदी डीए बढ़ाकर केंद्रीय कर्मचारियों के बराबर करने की व्यवस्था पर काम किया जा रहा है। प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को फिलहाल 38 फीसदी डीए मिल रहा है, जिसमें जल्द ही 4 फीसदी की और बढ़ोतरी करते हुए 42 फीसदी किया जा सकता है। इस बढ़ोकरी के प्रभावी होने के बाद राज्य शास्न के अधिकारी-कर्मचारियों का महंगाई भत्ता केंद्र के अफसरों और कर्मचारियों के बराबर हो जाएगा। जुलाई में पेमेंट, एरियर, जीपीएफ में जमा हो सकता है। महंगाई भत्ता बढ़ने से प्रदेश के सरकारी खजाने पर 160 करोड़ रुपए सालाना का भार बढ़ेगा।

Published on:
06 Jun 2023 10:47 am