भोपाल

24 घंटोें में 5 करोड़ श्रद्धालु कर लेंगे पुण्य स्नान, सिंहस्थ 2028 के​ लिए उज्जैन में बड़ी तैयारी

Ujjain Simhastha 2028- एमपी की धर्मनगरी उज्जैन में 2028 में सिंहस्थ का आयोजन होना है।
less than 1 minute read
Jun 21, 2025
5 crore devotees will take bath in 24 hours in Ujjain Simhastha 2028
5 crore devotees will take bath in 24 hours in Ujjain Simhastha 2028- patrika

Ujjain Simhastha 2028- एमपी की धर्मनगरी उज्जैन में 2028 में सिंहस्थ का आयोजन होना है। इसके लिए राज्य सरकार बड़े पैमाने पर तैयारी में लगी है। शहरभर में निर्माण कार्य चल रहे हैं, खासतौर पर क्षिप्रा तटों को संवारा जा रहा है। उज्जैन में सिंहस्थ 2028 के​ संबंध में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बड़ी घोषणा की है। उन्होंने कहा है कि सिंहस्थ 2028 में श्रद्धालुओं को विकसित और विस्तारित घाटों की ऐसी सुविधा उपलब्ध होगी कि 24 घंटों में 5 करोड़ श्रद्धालु पुण्य स्नान का लाभ ले सकेंगे। भोपाल में सदानीरा समागम में उन्होंने यह बात कही।

सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा यह सिंहस्थ ऐतिहासिक सिद्ध होगा। उन्होंने बताया कि क्षिप्रा के दोनों ओर लगभग 30 किलोमीटर की लम्बाई में घाट विकसित किए जा रहे हैं जिससे सुविधाजनक ढंग से स्नान संभव होगा। मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश जल संरक्षण के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर देश के लिए उदाहरण बनेगा।

जल स्रोतों को शुद्ध और उपयोगी बनाने का काम

प्रदेश सरकार ने 30 मार्च से 30 जून तक जल गंगा संवर्धन अभियान के माध्यम से नागरिकों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक बनाने का अभियान संचालित किया। प्रदेशभर में जल स्रोतों को शुद्ध और उपयोगी बनाने का काम चल रहा है। अनेक पोखर, जलाशय और बावड़ियों को पुनर्जीवित भी किया गया है। बता दें कि सदानीरा समागम में 6 दिनों तक कई गतिविधियां होंगी जिनमें जल एकाग्र डाकयू ड्रामा, फिल्में, गायन, नदीनामा के अंतर्गत काव्यपाठ, नृत्य नाटिका आदि शामिल हैं।

Updated on:
21 Jun 2025 06:58 pm
Published on:
21 Jun 2025 06:58 pm