भोपाल

सरकारी कर्मचारियों को बड़ी राहत, जारी हुआ आदेश

सरकारी कर्मचारियों के वर्किंग डे को लेकर सरकार ने लिया बड़ा फैसला...
2 min read
• •
Updated: 10 Jun 2022, 6:23 PM IST
letter.jpg

भोपाल. मध्यप्रदेश में सरकारी कर्मचारियों के लिए एक बड़ी खबर है। प्रदेश सरकार ने कर्मचारियों को राहत देते हुए बड़ा फैसला लेते हुए 5 डे वर्किंग का फॉर्मूला जारी रखने का फैसला लिया है। सरकार ने प्रदेश के सरकारी दफ्तरों में 5 डे वर्किंग को 31 दिसंबर 2022 तक के लिए बढ़ाने का आदेश जारी कर दिया है। जिसके बाद अब हफ्ते में पांच दिन ही प्रदेश के सरकारी दफ्तर खुलेंगे और दो दिन कार्यालय बंद रहेंगे।

शनिवार-रविवार को रहेगा अवकाश
शुक्रवार को सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से प्रदेश के सभी सरकारी दफ्तरों में 5 डे वर्किंग का आदेश जारी कर दिया गया है। आदेश के मुताबिक अब प्रदेश के सभी सरकारी कार्यालयों में शनिवार और रविवार को अवकाश रहेगा। बता दें कि कोराना की पाबंदियां खत्म होने के बाद लगातार सरकारी दफ्तरों में 5 डे वर्किंग को लेकर सवाल उठ रहे थे जिसके बाद सरकार की ओर से ये आदेश जारी किया गया है जिससे साफ है कि अब इस साल सरकारी कार्यालयों में हफ्ते में 5 दिन ही काम किया जाएगा।

कोरोना में शुरु हुई थी सरकारी दफ्तरों में 5 डे वर्किंग
बता दें कि कोरोना महामारी के कारण सरकार ने सरकारी दफ्तरों में 5 डे वर्किंग का निर्णय लिया था। जिसके बाद से सरकारी दफ्तरों में सोमवार से शुक्रवार तक सरकारी कामकाज हो रहे थे। कोरोना की पाबंदियां खत्म होने के बाद 23 मार्च 2022 को सरकार की ओर से एक आदेश इस संबंध में जारी किया गया था और 30.06.2022 तक 5 डे वर्किंग को जारी रखने का निर्णय लिया था जिसके बाद अब आदेश के खत्म होने से पहले ही मध्यप्रदेश सरकार ने एक बार फिर 31 दिसंबर 2022 तक सरकारी दफ्तरों में 5 डे वर्किंग का नया आदेश जारी किया है।

Published on: