कुंभ राशि का चंद्रमा बना रहा है 2 बड़े शुभ योग, आज के दिन इन 3 राशियों को अमीर बनने से कोई नहीं रोक सकता
भोपाल। महाशिवरात्रि के बाद दो बड़े शुभ योग बनने के कारण कुछ राशियों की किस्मत बदलने वाली है। शहर के ज्योतिषाचार्य पंडित जगदीश शर्मा बताते है कि आज के दिन कुंभ राशि में चंद्रमा होने से शिवा योग बन रहा है। साथ ही साथ मंगल के नक्षत्र में चंद्रमा होने से महालक्ष्मी योग भी बन रहा है। लक्ष्मी योग और शिवा योग के साथ बनने के कारण कई राशियों के लिए ये काफी फलदायी होने वाला है। पंडित जी बताते है कि इससे मकर, कुंभ और सिंह राशि को काफी फायदा होने वाला है। साथ ही मेष, वृष, मिथुन राशि की भी किस्मत चमकने वाली है। पंडित जी से जानिए कि क्या कहती है आपकी राशि....
मकर राशि
इस राशि के लोग अपनी बुद्धिमानी से खूब पैसा कमाते हैं। जो लोग व्यापार करते हैं या उद्योग-धंधों से जुड़े हुए होते हैं उनको अपने क्षेत्र में अच्छा लाभ मिलेगा। जिस कार्य में संघर्ष करना पड़ रहा था वह अब सफल होगा और लाभ भी दिलाएगा.। नौकरीपेशा लोगों को अपना टैलेंट दिखाने का मौका मिलेगा और उसमें कामयाबी मिलेगी। सभी कार्यों के संपन्न होने से मन प्रसन्न रहेगा और अचानक धन प्राप्ति के योग बनेंगे।
कुंभ राशि
आप काफी लंबे समय से कानूनी दाव-पेंच के मामलों में फंसे हुए हैं तो इस परेशानी से आपको छुटकारा मिल सकता है। आने वाला समय इस राशि के लोगों के लिए काफी सुख और समृधि से संपन्न होगा। अपने आप को आलस से दूर रखें तो शुभ होगा।
सिंह ऱाशि
आर्थिक तंगी से जूझ रहे लोगों को इस समस्या से भी मुक्ति मिलेगी। इस राशि के लोग इस बात का विशेष ध्यान रखें कि जल्दबाज़ी के चक्कर में आकर कोई भी कार्य ना करें, ऐसा करने से खुद को रोकें।