भोपाल

एमपी में 6 दिन की सरकारी छुट्टी घोषित, बंद रहेंगे स्कूल-ऑफिस, बैंक !

Holidays in MP in March 2026: मार्च में कई बड़े त्योहार आने वाले हैं जैसे होली, गुड़ी पड़वा, रामनवमी और महावीर जयंती। इन त्‍योहारों पर कर्मचारियों को कई सारी छुट्टियां मिलेंगी...देखे लिस्ट

2 min read
Mar 01, 2026
government holiday (Photo Source - Patrika)

Holidays in MP in March 2026: मार्च महीना शुरू हो गया है और यह महीना ऑफिस वालों के लिए खुशियां लेकर आया है। इस महीने 5 रविवार के साथ ही होली, ईद, रामनवमी सहित अन्य त्योहारों पर एमपी के कर्मचारियों के कई सारी छुट्टियां मिलने वाली हैं। इस महीने आप परिवार, दोस्तों के साथ क्वालिटी टाइम बिता सकते है। मार्च के महीने में 6 छुट्टियां मिलने वाली है। इन छुट्टियों को ध्यान में रखते हुए यात्रा की योजना बनाई जा सकती है।

ये भी पढ़ें

Metro Project: ऑरेंज और ब्लू लाइन के लिए ली जाएगी ’22 एकड़’ जमीन, अधिसूचना जारी

इस दिन रहेगी छुट्टी

मार्च के महीने में 03, 19, 20, 21, 27 और 31 मार्च को सरकारी छुट्टी रहेगी। मध्यप्रदेश के सरकारी कलेंडर 2026 के मुताबिक 03 मार्च को होली, 19 मार्च को गुड़ी पड़वा, 20 मार्च चैती चांद, 21 मार्च ईद-उल-फित्र, 27 मार्च को रामनवमी, 31 मार्च को महावीर जयन्ती की छुट्टी रहेगी। इस दौरान सभी बैंक, स्कूल, ऑफिस बंद रहेंगे।

14 दिन बंद रहेंगे सरकारी ऑफिस

सबसे ज्यादा मार्च माह में 14 दिन ऑफिस बंद रहेंगे और इस माह 17 दिन ही काम होगा। क्योंकि मार्च में शनिवार-रविवार की नौ छुट्टियों के अलावा छह त्यौहारों की छुट्टियां हैं, हालांकि इनमें से एक छुट्टी शनिवार में शामिल है। इससे 14 दिन ऑफिसों में ताला रहेगा। वहीं फरवरी व जुलाई माह में शनिवार व रविवार के अलावा कोई अन्य छुट्टियां नहीं हैं, इससे जुलाई माह में सबसे ज्यादा 23 दिन ऑफिस खुले रहेंगे।

बैंक कब-कब रहेंगे बंद

1 मार्च: रविवार (साप्ताहिक छुट्टी, पूरे देश में)
2 मार्च: होलिका दहन (कुछ जगहों जैसे UP में)
3-4 मार्च: होली/धुलंडी (कई राज्यों में 3 या 4 मार्च पर, जैसे दिल्ली, मुंबई, UP, महाराष्ट्र आदि में बंद)
8 मार्च: रविवार (साप्ताहिक छुट्टी, पूरे देश में)
13 मार्च: चापचर कुट (मिजोरम में)
14 मार्च: दूसरा शनिवार (साप्ताहिक छुट्टी, पूरे देश में)
15 मार्च: रविवार (साप्ताहिक छुट्टी, पूरे देश में)
17 मार्च: शब-ए-कद्र (जम्मू-कश्मीर में)
19 मार्च: गुड़ी पड़वा/उगादी/नवरात्रि शुरुआत (महाराष्ट्र, कर्नाटक, तेलंगाना आदि कई राज्यों में)
20-21 मार्च: ईद-उल-फितर (रमजान ईद, पूरे देश में या कई राज्यों में)
22 मार्च: रविवार (साप्ताहिक छुट्टी, पूरे देश में)
26 मार्च: राम नवमी (कई राज्यों में)
27 मार्च: राम नवमी के बाद (कुछ राज्यों में)
28 मार्च: चौथा शनिवार (साप्ताहिक छुट्टी, पूरे देश में)
29 मार्च: रविवार (साप्ताहिक छुट्टी, पूरे देश में)
31 मार्च: महावीर जयंती

ये भी पढ़ें

Electricity rates: 400 से 600 रुपए तक बढ़कर आयेगा ‘बिजली बिल’, ये है कारण

Published on:
01 Mar 2026 12:03 pm
Also Read
View All

अगली खबर