भोपाल

फोर्ब्स की सूची में मध्यप्रदेश के 6 डिजिटल सितारे, टॉप-20 में भोपाल की राशि प्रभाकर

फोर्ब्स की टॉप-100 डिजिटल स्टार्स की सूची जारी, ये गैजेट्स, कॉमेडी, फैशन, टाइफस्टाइल, स्टॉक मार्केट, फाइनेंस, म्यूचुअल फंड से लेकर नए उत्पादों से जुड़ी जानकारी अपने पेज कर शेयर करते हैं

2 min read
Oct 27, 2023
,

भोपाल। फोर्ब्स की टॉप-100 डिजिटल स्टार्स की सूची जारी की है। इसमें मध्यप्रदेश से 6 सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स ने जगह बनाई है। टॉप-20 में भोपाल की राशि प्रभाकर को स्थान मिला है। सोशल मीडिया पर उनके करीब 50 मिलियन फॉलोवर्स हैं। टॉप-100 में जगह बनाने वाले ये ÓसितारेÒ तकनीक, गैजेट्स, कॉमेडी, फैशन, टाइफस्टाइल, स्टॉक मार्केट, फाइनेंस, म्यूचुअल फंड से लेकर नए उत्पादों से जुड़ी जानकारी अपने पेज कर शेयर करते हैं। सोशल मीडिया के युग में इन डिजिटल सितारों ने मार्केटिंग का चेहरा बदल दिया है।

50 मिलियन लोगों ने देखे वीडियो
राशि प्रभाकर को 20वीं रैंक मिली है। भोपाल की फैशन और लाइफ स्टाइल इंफ्लुएंसर राशि के अब तक वीडियो को अब तक 50 मिलियन लोग देख चुके हैं। राशि का कहना है कि मैंने ऐसा काम चुना जो मुझे खुशी देता है। यदि आप अपने जॉब को लेकर जुनूनी नहीं है ऐसे काम चुनें जिसमें भले ही कमाई कम हो लेकिन वो आपको खुशी दे। वे देश-दुनिया में फैशन आ रहे नए बदलाव की जानकारी देती हैं। उनके वीडियो पर अवरेज व्यू 7.22 लाख है।

नमन के 6 मिलियन फॉलोवर्स हैं
नमन देशमुख की 62वीं रैंक है। भोपाल के मेरे सोशल पर 6 मिलियन फॉलोअर्स हैं। इंस्टा पर 3.1 और फेसबुक 2.4 मिलियन फॉलोअर्स हैं। मैं 2019 से कंटेंट क्रिएट कर रहा हूं। पहले सॉफ्टवेयर डेवलपर का जॉब करते हुए टेक प्लस गैजेट के लिए नई तकनीक और गेजेट्स से जुड़े वीडियो बनाता था। मार्च-2022 में जॉब छोड़कर इसी पर फोकस किया। उनके वीडियो पर अवरेज व्यू 21.16 लाख है।

छोटे से गांव में रहकर लोगों को दे रहे जानकारी
शिवम पटले की 88वीं रैंक है। सिवनी के उगली गांव के रहने वाले शिवम पेशे से मैकेनिकल इंजीनियर है। शिवम को टेक्नोलॉजी और कंटेंट क्रिएशन से बेहद लगाव है। उनके वीडियो पर अवरेज रीच 1.86 लाख है। वे तकनीकी दुनिया में आ रहे बदलाव, नए मोबाइल सहित अन्य गैजेट्स से जुड़ी जानकारी पर रिव्यू कंटेंट तैयार करते हैं। उनके सोशल मीडिया पर एक मिलियन फॉलोअर्स है। 2018 में पढ़ाई होने के बाद जॉब करने की बजाए उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने कंटेंट के जरिए ही लोगों को जोड़ने का निर्णय लिया।

फाइनेंस के देते हैं जानकारी
उज्जवल पाहवा की 77वीं रैंक है। इंदौर के उज्जवल को फाइनेंस में शुरू से लगाव रहा है। वे वित्तीय मुद्दों पर गहरी जानकारी देकर अपने व्यूर्स को फाइनेंस-बिजनेस से जुड़ी जानकारी साझा करने के साथ ही उन्हें इनसे जुड़े निर्णय लेने के लिए जागरूक भी करते हैं। उनके वीडियो पर अवरेज व्यू 11.14 लाख तक है। उनके आम जनता तक एप्रोच देख कई मल्टीनेशनल बैंक भी उनके साथ जुड़ गए हैं। उनके 9.40 लाख फॉलोअर्स है। वहीं, राज शमानी की 76वीं रैंक है। इंदौर के राज हाउस ऑफ एक्स और फिगरिंग आउट के फाउंडर हैं। हर साल उनके वीडियो पर करीब 400 मिलियन व्यू आते हैं। वे देश के टॉप लीडरशिप प्रोडक्ट से जुड़ी जानकारी देते हैं। वे बायर्स और सेलर्स को जोड़ने का भी काम करते हैं। उनके वीडियो पर 8.17 लाख व्यू आते हैं।

एक वीडियो तैयार करने में लगते हैं दो दिन
मोहित बालानी की 85वीं रैंक है। कटनी के रहने वाले मोहित ने बताया कि एक वीडियो शूट करने और एडिट करने में दो दिन का समय लग जाता है। मैंने 2016 में डांस वीडियो बनाने से शुरुआत की थी। इसके बाद टेक वीडियो बनाने लगा। जब मुझे लगा कि मुझे इसी में करियर बनाना है तो एमबीए की पढ़ाई भी अधूरी छोड़ दी। सोशल मीडिया पर मेरे 4.25 लाख फॉलोवर्स हैं। वीडियो पर अवरेज व्यू 76 हजार है। हर माह 25 से 30 रील्स और यू-ट्यूब पर बनाता हूं।

Published on:
27 Oct 2023 10:39 pm
Also Read
View All