
भोपाल। कलियासोत एडवेंचर ग्राउंड पर क्रांति रैली में शामिल होने के लिए आटो से आ रहा महिला का आटो पलट जाने से महिला की मौत हो गयी। जानकारों का कहना है कि महिला सपाक्स के विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के लिए प्रदर्शन स्थल पर जा रही थी। रास्ते में अचानक आटो पलट जाने से एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई वहीं सात महिलाएं घायल हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत एंबुलेंस की सहायता से घायल महिलाओं को हमीदिया अस्पताल में भर्ती करा दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक महिला को पीएम के लिए हमीदिया भेज दिया है।
रैली मे हजारों लोग हुए शामिल
आरक्षण के विरोध में राजधानी भोपाल में चल रहे विरोध प्रदर्शन में करीब 4 हजार से अधिक लोग शामिल हुए है। सपाक्स और सवर्ण समाज की रैली में सीधी से आए अनुराग पाठक ने कहा कि 70 साल से हमारे साथ अपराध इसलिए हुए क्यों कि हम सहते रहे। अब हमें अपराध नहीं सहना है बस अब बहुत हो गया बात। इस रैली के माध्यम से बता दो कि हम सरकार बदल सकते हैं। कलियासोत एडवेंचर ग्राउंड पर में चल रही क्रांति रैली के दौरान सीएम शिवराज का माई के लाल का भाषण दिखाया को दिखाया गया। गौरतलब है कि सीएम शिवराज चौहान ने एक सभा के दौरान बयान दिया था कि कोई भी माई का लाल आरक्षण समाप्त नहीं कर सकता। इसी बयान को रैली में वीडियों के माध्यम से लोगों को दिखाया गया।
कांग्रेस में पप्पू औऱ भाजपा में गप्पू
एससीएसटी के विरोध में प्रदेश के कई जिलों से रैली में शामिल होने के लिए हजारों लोग आए। रैली में कमलेश भंडारी ने दावा कि खरगौन से 150 गाड़ी से लोग आए है। और इस रैली में अपना समर्थन किया है। बताया जा रहा है कि रैली में सभी जिलों के लोगों शामिल हुए है। रैली में आए विनोद चौबे भाजपा और कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस में पप्पू औऱ भाजपा में गप्पू है। पप्पू और गप्पू दोनों को उखाड़ फेंकना है। इसके लिए हम सब को एक जुट होकर एक्ट के खिलाफ धरना प्रदर्शन तेज करना है और जब इस एक्ट को खत्म करना है।
रघुवंशी समाज आया समर्थन में
रैली में धार से 100 गाड़ी आने का दावा किया जा रहा है। खरगोन से रघुवंशी समाज ने कहा है कि समाज के लोग का पूरा समर्थन है जहां भी जरूरत पड़ेगी रघुवंशी समाज आगे रहेगा। आमतौर पर रविवार को खाली रहने वाली शहर की सड़कों पर भरी वाहन नजर आए। सपाक्स रैली में लोग अपने अपने गाड़ियों से रैली स्थल तक पहुंच रहे है।