भोपाल

एमपी में बड़ी कार्रवाई, 7 अधिकारियों को किया बर्खास्त, मच गया हड़कंप

7 officers dismissed in MP- मध्यप्रदेश में बड़ी कार्रवाई की गई है। प्रदेश के 7 वरिष्ठ अधिकारियों को बर्खास्त कर दिया गया है।
less than 1 minute read
Jul 28, 2025
7 officers of health department dismissed in MP
7 officers of health department dismissed in MP

7 officers dismissed in MP- मध्यप्रदेश में बड़ी कार्रवाई की गई है। प्रदेश के 7 वरिष्ठ अधिकारियों को बर्खास्त कर दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को पद से हटाया गया है जिससे हड़कंप मच गया। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) मध्यप्रदेश ने राज्यस्तरीय टीम की जांच के बाद ये कार्रवाई की है। प्रोत्साहन राशि में घोटाला करनेवाले 7 सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों यानि CHO को बर्खास्त किया गया है। NHM की समीक्षा में ये गड़बड़ी पाई गई जिसके बाद आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में पदस्थ सीएचओ की सेवाएं समाप्त कर दी गईं।

NHM के अधिकारियों ने बताया कि CHO ने कैंसर स्क्रीनिंग का फर्जी रिकॉर्ड बनाया। इसके आधार पर प्रदर्शन आधारित प्रोत्साहन राशि हड़प ली। जांच में इन गंभीर आरोपों की पुष्टि हो गई जिसके बाद सभी दोषी पाए गए सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों यानि CHO को बर्खास्त कर दिया गया है।

अप्रैल 2024 से मार्च 2025 के बीच ये गड़बड़ी की गई। जांच में सामने आया कि हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, कैंसर जैसी बीमारियों के नाम पर फर्जी रिकॉर्ड बनाकर प्रोत्साहन राशि निकाली। कई केस तो ऐसे हैं जिनमें बिना किसी कार्य के ही भुगतान लिया गया। विभागीय अधिकारियों के अनुसार जांच टीम के समक्ष कुछ सीएचओ ने अपनी गलती स्वीकार भी की।

बर्खास्त किए गए सीएचओ

आशीष पटेल – स्वास्थ्य केंद्र भूतिबावड़ी, तिरला ब्लॉक, धार।
गौरी दामोर – स्वास्थ्य केंद्र बमौरी टांका, मुंगावली ब्लॉक, अशोकनगर।
ज्योति निम्बड़वा – स्वास्थ्य केंद्र महुदी न्यू, महिदपुर ब्लॉक, उज्जैन।
निधि बोस – स्वास्थ्य केंद्र नारवा, शाहगढ़ ब्लॉक, सागर।
पूजा पनिका – स्वास्थ्य केंद्र मौहरी, अनूपपुर ब्लॉक, अनूपपुर।
पूनम महतो – स्वास्थ्य केंद्र सूखा, शाहपुरा ब्लॉक, जबलपुर।
योगिता – स्वास्थ्य केंद्र भिवापुर, आठनेर ब्लॉक, बैतूल।

Updated on:
28 Jul 2025 09:52 pm
Published on:
28 Jul 2025 09:50 pm