भोपाल

Assembly Election 2018: दिल्ली में तय हुए कांग्रेस के 80 उम्मीदवारों के नाम, इस दिन जारी होगी लिस्ट

Assembly Election 2018: दिल्ली में तय हुए कांग्रेस के 80 उम्मीदवारों के नाम, इस दिन जारी होगी लिस्ट
2 min read
Feature image

भोपालः मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2018 के लिए कांग्रेस ने 80 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट को मंजूरी देते हुए मुहर लगा दी है। फिलहाल, अभी लिस्ट को ओपचारिक तौर पर जारी नहीं किया गया है। इसके लिए टिकट के उम्मीदवारों को कुछ दिन और इंतेज़ार करना होगा। फिलहाल, उम्मीदवारों के नाम का फैसला बुधवार को दिल्ली में आयोजित हुई केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में लिया गया। इन नामों की पहली सूची 28-29 अक्टूबर तक जारी कर दी जाएगी।

बैठक में यह दिग्गज नेता हुए शामिल

बैठक दिल्ली स्थित यूपीए की चेयरपर्सन सोनिया गांधी के घर पर हुई। बैठक में सभी राज्यों के चुनावी रणनीति को लेकर कई अहम फैसले लिए गए। बैठक कैन्द्र कांग्रेस और प्रदेश कांग्रेस के आला नेताओं के बीच हुई। इसमें दिल्ली से कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, यूपीए की चेयरपर्सन सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के अलावा कई आला नेता शामिल हुए। वहीं, मध्य प्रदेश से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ, दिग्विजय सिंह, ज्योतिरादित्य सिंधिया और मध्य प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह जैसे वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मौजूद रहे। बैठक में स्क्रीनिंग कमेटी में तय किए गए नामों पर मुहर लगी है। सूत्रों से मिली जानकारी से पता चला है कि, इन 80 नामों में से 50 फीसदी नाम पुराने विधायकों के ही हैं।

कमलनाथ ने बयान में कहा

दिल्ली में आयोजित बैठक में शामिल हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने मीडिया बातचीत में बताया कि, '110 नामों को लेकर चर्चा की गई थी, जिनमें से 80 नामों पर गहन चिंतन हुआ है।' यानि यह साफ है कि, इन अस्सी नामों पर सभी लोगों की सहमति बन गई है। लिस्ट जारी करने को लेकर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए कमलनाथ ने बताया कि, 'फाइनल लिस्ट 28 से 29 अक्टूबर तक जारी कर दी जाएगी।'

यह नाम लगभग तय

-रामनिवास रावत- विजयपुर

-गोविंद सिंह- लहार

-लाखन सिंह- भितरवार

-इमरती देवी- डबरा

-शकुंतला खटीक- करैरा

-के पी सिंह- पिछोर

-महेंद्र यादव- कोलारस

-महेंद्र सिसौदिया- बमोरी

-जयवर्धन सिंह- राघौगढ़

-गोपाल सिंह चौहान- चंदेरी

-बृजेंद्र यादव- मुंगावली

-हर्ष यादव- देवरी

-प्रताप सिंह- जबेरा

-मुकेश नायक- पवई

-राजेंद्र सिंह- अमरपाटन

-नीलांशु चतुर्वेदी- चित्रकूट

-यादवेंद्र सिंह- नागौद

-सुंदरलाल तिवारी- गुढ़

-अजय सिंह- चुरहट

-कमलेश्वर पटेल- सिंहावल

-रामपाल सिंह- ब्योहारी

-सौरभ सिंह- बहोरीबंद

-नीलेश अवस्थी- पाटन

-तरुण भनोत- जबलपुर पश्चिम

-संजीव उइके- मंडला

-संजय उइके- बैहर

-मधु भगत- परसवाड़ा

-रजनीश सिंह- केवलारी

-योगेंद्र सिंह- लखनादौन

-सोहनलाल वाल्मिकी- परासिया

-जतन उइके- पांढुर्ना

-रामकिशोर दोगने- हरदा

-निशंक जैन- गंज बसौदा

-आरिफ अकील- भोपाल उत्तर

-शैलेंद्र पटेल- इछावर

-गिरीश भंडारी- नरसिंहगढ़

-सचिन यादव- कसरावद

-बाला बच्चन- राजपुर

-रमेश पटेल- बड़वानी

-उमंग सिंघार- गंधवानी

-सुरेंद्र सिंह हनी- कुक्षी

-जीतू पटवारी- राऊ

-हरदीप सिंह डंग- सुवासरा

Published on:
17 Oct 2018 08:09 pm