10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Bhopal News : ‘नौकरी लगवा दूंगा 77 हजार जमा कर दो’, थाने पहुंचकर पीड़ित बोला- ‘साहब बहुत मारा’

Bhopal News : नीलबड़ स्थित कंपनी के एमडी पर युवक से मारपीट का आरोप लगा है। पीड़ित बोला- नौकरी देने के नाम पर उससे 77 हजार रुपए जमा कराए। नौकरी न मिलने से मायूस होकर जमा रकम वापस मांगने पहुंचा तो मारपीट की गई।
2 min read
Google source verification
Bhopal News

Bhopal News (युवक से ठगी और मारपीट का मामला Photo Source- AI)

Fraud Case Bhopal : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के नीलबड़ इलाके में नौकरी दिलाने के नाम पर युवक के साथ ठगी और मारपीट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि, कंपनी द्वारा नौकरी दिलाने के नाम पर पहले तो पीड़ित से 77 हजार रुपए जमा कराए। बाद में पैसे वापस मांगने पर उसके साथ बेरहमी से मारपीट की गई है। शिकायत ग्राम बिंदरई में रहने वाले 19 वर्षीय देवराज यदुवंशी के द्वारा पुलिस में दर्ज कराई गई है। शिकायतकर्ता द्वारा कंपनी के नीलबड़ ब्रांच के एमडी उमेश सूर्यवंशी पर मारपीट और धमकी देने का आरोप लगाया गया है। फिलहाल, पुलिस ने इस संगीन मामले में केस दर्ज करने के साथ जांच शुरू कर दी है।

शिकायतकर्ता देवराज द्वारा पुलिस को ये बताया कि, उसके गांव में रहने वाले प्रवीण के कहने पर वो पिछले दिनों ही राजधानी भोपाल आया था। नीलबड़ में पार्थ ज्वेलर्स के ऊपर स्थित टेक्स्ट्रा मार्केटिंग निजी कंपनी के कार्यालय में नौकरी के लिए उसने 77 हजार रुपए जमा किए थे। आरोप ये भी है कि, कंपनी की ओर से उसे तीन अन्य लोगों को कंपनी से जोड़ने का काम बताया गया। ये काम पसंद नहीं आने पर उसने अगले ही दिन नौकरी छोड़ने और जमा रकम वापस करने की मांग की। शिकायत के अनुसार, कंपनी के एमडी उमेश सूर्यवंशी ने पैसे वापस करने के बजाय लगातार टालमटोल की।

कार्यालय पहुंचे तो बरसाए मुक्के और थप्पड़

शनिवार को देवराज, वर्षा यदुवंशी, प्रवीण और चंद्रा यदुवंशी पैसे मांगने कार्यालय पहुंचे। आरोप है कि, इस दौरान उमेश ने अपशब्द कहना शुरू कर दिया। विरोध करने पर देवराज और वर्षा के साथ थप्पड़ और मुक्कों से मारपीट की गई। शिकायतकर्ता का आरोप है कि, उमेश ने दोबारा पैसे मांगने आने पर जान से खत्म करने की धमकी भी दी। इसके बाद थाने पहुंचकर कार्रवाई की मांग की है।