भोपाल

कमलनाथ की 55 साल पुरानी फोटो, 11 हजार व्यू, 878 लोगों ने की लाइक

Kamal Nath Photo on X - पूर्व केंद्रीय मंत्री व एमपी के पूर्व सीएम, कांग्रेस के सबसे वरिष्ठ नेता हैं कमलनाथ, संजय गांधी से थी दोस्ती
2 min read
Jun 24, 2026
878 people liked an old photo of Kamal Nath on X
Old photo of Kamal Nath कमलनाथ की पुरानी फोटो - source Kamalnath X

Kamalnath- कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ, इन दिनों सोशल मीडिया पर खासे सक्रिय हैं। वे प्राय: हर ज्वलंत मुद्दे पर अपनी राय व्यक्त करते हैं। कांग्रेस के आंदोलनों, प्रदर्शनोें, बैठकों के बारे में भी कमलनाथ Kamalnath सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हैं। वे अपने पुराने दोस्तों, पार्टी नेताओं को भी जन्मदिन, पुण्यतिथि आदि के मौके पर याद करते हैं। कमलनाथ ने अपने मित्र व कांग्रेस नेता स्वर्गीय संजय गांधी को भी उनकी पुण्यतिथि पर याद करते हुए सोशल मीडिया में श्रद्धांजलि व्यक्त की। इस मौके पर उन्होंने अपनी 5 दशक पुरानी फोटो भी पोस्ट की। कमलनाथ की इस तस्वीर को लोगोें ने खासा पसंद किया। बुधवार सुबह 9.30 बजे तक इस फोटो को 11 हजार से ज्यादा व्यू मिल चुके थे जबकि करीब 9 सौ लोगों ने इसे लाइक किया।

स्कूल के दिनों की यह दोस्ती पारिवारिक और राजनीतिक संबंधों में बदल गई

कमलनाथ की संजय गांधी से गहरी दोस्ती थी। वे दून स्कूल में उनके साथ ही पढ़े। स्कूल के दिनों की यह दोस्ती धीरे धीरे इतनी प्रगाढ़ हुई कि पारिवारिक और राजनीतिक संबंधों में बदल गई। संजय गांधी के कहने पर कमलनाथ राजनीति में सक्रिय हुए और 1968 में कांग्रेस में शामिल हो गए।

1979 में जनता सरकार के दौरान संजय गांधी के साथ कमलनाथ भी तिहाड़ में रहे

आपातकाल के बाद सन 1979 में जनता पार्टी की सरकार के दौरान संजय गांधी के साथ कमलनाथ भी तिहाड़ जेल में रहे। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने छिंदवाड़ा में चुनाव प्रचार के दौरान सार्वजनिक रूप से उन्हें अपना तीसरा बेटा बताया था।

संजय गांधी की असामयिक मृत्यु के बाद भी कमलनाथ गांधी परिवार से जुड़े रहे। वे कांग्रेस सरकार में कई अहम विभागों के मंत्री रहे।

23 जून को स्वर्गीय संजय गांधी की पुण्यतिथि थी। इस मौके पर उन्होंने अपने प्रिय मित्र को याद करते हुए एक्स पर लिखा-

राजनीति में युवाओं की नई भूमिका स्थापित करने वाले, देश को नई दिशा देने वाले और संघर्ष में अडिग रहने वाले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मेरे प्रिय मित्र स्वर्गीय श्री संजय गांधी जी की पुण्यतिथि पर उन्हें शत-शत नमन।

विनम्र श्रद्धांजलि।

संजय गांधी के साथ अपनी करीब 55 साल पुरानी तस्वीर भी पोस्ट की

पूर्व केंद्रीय मंत्री व एमपी के पूर्व सीएम कमलनाथ ने इस मौके पर संजय गांधी के साथ अपनी करीब 55 साल पुरानी तस्वीर भी पोस्ट की थी। इस फोटो को अब तक करीब 11.4 k व्यूज मिल चुके हैं। इतना ही नहीं, 878 से ज्यादा लोग कमलनाथ और संजय गांधी की दोस्ती की इस तस्वीर को लाइक कर चुके हैं।

Published on:
24 Jun 2026 10:16 am