भोपाल

भोपाल में घर-घर होगा ‘आधार कार्ड’ का वेरिफिकेशन, शतकवीरों के घर होगी पड़ताल

Aadhaar Card Verification: आधार वेरीफिकेशन से पता चलेगा की कि जिले में 100 वर्ष की उम्र पार करने वाले कितने नागरिक है।

2 min read
May 28, 2026
Aadhaar Card Verification: (Photo Source - Patrika)

Aadhaar Card Verification: मध्यप्रदेश के भोपाल शहर में यूआइडीएआइ की सूची में 100 वर्ष की उम्र पार करने वाले नागरिकों के आधार का सत्यापन कराना बाकी है। 100 साल की उम्र आज के समय में किसी सपने की तरह है, लेकिन जिले में ऐसे 1264 नागरिक हैं। इसके लिए इनकी पड़ताल की जाएगी। अब यूआइडीएआइ के साथ जिला प्रशासन के अफसर इन शतकवीरों की पड़ताल के लिए काम शुरू कर रहे हैं। इसके बाद ये भी पता चलेगा की कि जिले में 100 वर्ष की उम्र पार करने वाले कितने नागरिक है।

100 की उम्र में बॉयोमेट्रिक की छूट

आधार नियमों के तहत आधार सत्यापन किया जा सकता है, लेकिन इस उम्र में बायोमेट्रिक अपडेट की अनिवार्यता नहीं है। बायोमेट्रिक नहीं होने से इस उम्र में किसी सुविधा या राहत से वंचित नहीं किया जा सकता है। इस उम्र के नागरिकों के मामले में वन टाइम पासवर्ड से सत्यापन या सुविधा बहाली, लाभ प्राप्ति की जा सकती है।

85 से अधिक उम्र के 7796 नागरिक

जिले में 85 वर्ष से 120 वर्ष की उम्र तक के 7796 नागरिक हैं। एसआइआर के तहत मतदाता सूची के लिए की गई प्रक्रिया की फाइनल सूची में ये संख्या सामने आई। जिले में 85 वर्ष से अधिक उम्र के नागरिक सबसे ज्यादा 1640 बैरसिया में है। इसके अलावा गोविंदपुरा और हुजूर विधानसभा में इनकी संख्या 1400 से अधिक है। 85 वर्ष से 120 वर्ष तक के नागरिकों की सबसे कम संख्या पुराने शहर में है। उत्तर विधानसभा में महज 632 ही है।

प्रशासन को आधार अपडेट स्टेटस पर रिपोर्ट व प्रजेंटेशन दिया है। आधार अपडेट व सत्यापन के लिए टीम मिशन मोड में काम कर रही है। प्रशासन की मदद से काम को पूरा किया जाएगा। - निकेत दीवान, स्टेट मैनेजर, यूआइडीएआइ

ये होती है ऑनलाइन आधार वेरिफिकेशन की प्रॉसेस

  • सबसे पहले uidai.gov.in पर जाएं।
  • ‘My Aadhaar’ सेगमेंट के ‘आधार सर्विसेज’ सेक्‍शन में ‘वेरिफाई आधार नंबर’ पर क्लिक करें।
  • यहां पर आप आधार नंबर और वहां मौजूद सिक्‍योरिटी कोड डालकर ‘वेरिफाई’ पर क्लिक करें।
  • इसके बाद अगर आपके द्वारा डाला गया 12 डिजिट वाला नंबर आधार नंबर ही है और डिएक्टिवेट नहीं हुआ है तो आपके आधार नंबर के मौजूद होने और ऑपरेशनल होने का स्‍टेटस वेबसाइट पर शो होगा।
  • इससे आपको पता चल जाएगा आपको जो आधार दिया गया है वो आधार है भी या नहीं।
  • आप घर बैठे एम आधार ऐप से भी वेरिफिकेशन कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें

कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत की पत्नी की तबीयत बिगड़ी, नागदा में चल रहा इलाज
Published on:
28 May 2026 05:02 pm
Also Read
View All