भोपाल

इन 7 राशियों के भाग्य में साल 2020 से 2030 तक बन रहा है राजयोग

उचित ग्रहों की शुभ दृष्टि आप की कुंडली में शुभ योगों का निर्माण...

3 min read
Nov 20, 2018
इन 7 राशियों के भाग्य में साल 2020 से 2030 तक बन रहा है राजयोग

भोपाल। ज्योतिष में व्यक्ति का समय ग्रहों की चाल पर निर्धारित बताया जाता है। यदि आप पर ग्रहों की उचित दृष्टि है तो आपका जीवन में परेशानियों के लिए कम ही जगह होंगी, वहीं यदि आपकी कुंडली में दुष्ट ग्रहों की दृष्टि बनी हुई है यानि आपके पास लगातार कठीन समय आ रहा है।

वहीं यदि उचित ग्रहों की शुभ दृष्टि आप की कुंडली में शुभ योगों का निर्माण कर रही है यानि आपका समय राजयोग की श्रेणी में है।

ये भी पढ़ें

अपने वोटर कार्ड को घर बैठे ऐसे करें अपडेट, जानें आपका नाम वोटर लिस्ट में है या ​नहीं

हर इंसा अपने भविष्य को जानने के लिए हमेशा उत्सूक रहता है, ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं वर्ष 2020 से वर्ष 2030 का वो समय जो राशियों के लिए अत्यधिक खास रहेगा। यानि इस दौरान जहां राजयोग बनेंगे, वहीं आप इस दौरान हर फील्ड में अपनी सफलता के झंड़े भी गाड देंगे।

इस संबंध में पंडित सुनील शर्मा सहित ज्योतिष के जानकार वीके श्रीवास्तव ने बताया कि वर्तमान में तो कई राशि के लोग लगातार उचित और अनुचित समय की स्थिति में फंसे हुए हैं। लेकिन वर्ष 2020 से वर्ष 2030 के बीच में सात ऐसी राशियां हैं, जिन पर राजयोग रहेगा।

वहीं वे कहते हैं कि सबसे पहले ये जान लें कि वर्ष 2024 तक का समय किन राशि वालों के लिए खास है। इनके अनुसार ग्रहों की चाल के कारण ऐसे खास संयोग बन रहे हैं कि अगले साल से 2024 तक चार राशि वाले जातकों का भाग्य चमकने वाला है।

वहीं इनका समय 2030 तक ही शु्भ रहेगा, क्योंकि 2024 के बाद 2030 तक भी हल्की फुल्की बीच बीच में आने वाली दिक्कतों के बीच कई बार इनका राजयोग बनता रहेगा।

2024 तक इन राशियों का सितारा रहेगा बुलंदी पर..


-: सिंह राशि :
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम सिंह राशि के जातकों का आता है। ग्रहों की चाल में हुए महापरिवर्तन से इसका आने वाला समय काफी शुभ होगा। इन राशि वालों को आने वाले समय में न केवल आपको व्यापार में लाभ होगा बल्कि धन प्राप्ति के नए साधन भी मिलेंगे।

यहां तक कि आने वाले समय में आपको अपनी मेहनत का फल भी जरूर मिलेगा। यानि अगर हम सीधे शब्दों में कहे तो इन राशि वालो की किस्मत खुलने वाली है।

-: कर्क राशि :
इसके बाद हम कर्क राशि के जातकों की बात करें तो आने वाला समय इस राशि वालों के लिए बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। इनमें से जो लोग नौकरी करते है, उनकी तरक्की होने के भी खूब योग बन रहे हैं।

इसके अलावा ये समय नए व्यापार के लिए भी ये समय काफी शुभ है। इस दौरान आपको उपहार या किसी खास और महंगी चीज की प्राप्ति होगी। इसके साथ ही इन्हें व्यापार में धन लाभ होने के अच्छे योग बन रहे हैं।

-: कन्या राशि :
यदि हम कन्या राशि के जातकों की बात करें तो इस राशि के छात्रों को सरकार की तरफ से आर्थिक मदद मिल सकती है। यदि आप नौकरी या व्यवसाय कर रहे हैं तो आपकी तरक्की और धन में वृद्धि होने के योग बन रहे है।

इसके अलावा आप जिस कार्य में सफलता हासिल करने के लिए काफी समय से प्रयास कर रहे थे, इस दौरान उस कार्य में भी आपको सफलता जरूर मिलेगी।

-: तुला राशि
तुला राशि के जातकों को आने वाले समय में काफी खुशियां मिलेंगी। ग्रहों में आए परिवर्तन के कारण से अब इनकी जिंदगी से गम इस दौरान गायब रहेंगे। वहीं जो लोग नौकरी की तलाश कर रहे है, उन्हें नौकरी जरूर मिलेगी। इसके इलावा जमीन जायदाद से संबंधित कार्यों में सफलता मिलने के पूरे आसार है।

इनके अलावा पंडित सुनील शर्मा का यह भी कहना है कि इनके अलावा 2030 तक जिन राशि वालों के सितारे बुलंदी पर रहेंगे। वे हैं वृश्चिक,धनु, मकर।


-: वृश्चिक राशि :
इस राशि वालों के लिए अगला साल यानि 2019 परेशानी या खास मेहनत वाला रह सकता है। लेकिन तमाम प्रयासों के बाद जब ये सफल होंगे तो उसके बाद 2030 तक यानि 10 सालों में इनके लगातार महीने दर महीने कई राजयोग बनते रहेंगे। 2023 व 2024 में जरूर कुछ समय परेशानियों का पुन: सामना करना होगा, लेकिन इससे भी ये आसानी से पार पा जाएंगे।

कुल मिलाकर हर क्षेत्र में इन्हें विजय मिलेगी। नौकरी तलाश रहे लोगों को नौकरी व अच्छा धन इस दौरान इनके हिस्से आएगा। कुल मिलाकर 2030 तक आप अजेय बने रहेंगे।

-: धनु राशि :

वर्ष 2019 से इन राशि वालों के लिए खास समय शुरू होगा, जो 2020 तक अपनी मजबूत स्थिति में पहुंच जाएगा। इसके बाद इस राशि के जातकों का आने वाले समय में काफी खुशियों से भरा होगा।

ये जातक जहां भी हाथ डालेंगे वहीं से धन पाएंगे। इसके अलावा इस राशि के जातकों को सरकारी नौकरी प्राप्त करने का भी इस दौरान योग बनेगा।

-: मकर राशि :

ग्रहों की स्थिति में हुए परिवर्तन आपको अर्श तक ले जाएंगे। आपके पास खुब पैसा आने के साथ ही, हर जगह आपकी जीत होगी। इस दौरान नौकरी या व्यवसाय में आपकी तरक्की और धन में वृद्धि होने के योग बन रहे हैं। कुल मिलाकर 2030 तक आपको कोई हरा नहीं पाएगा।

इसके अलावा मेष राशि वालों के लिए भी 2024 तक का समय काफी मायनों में शानदार रहेगा।

ये भी पढ़ें

ये राष्ट्रीय नेता होगा कांग्रेस का MP में सीएम! जानिये और क्या बोले कमलनाथ…

Published on:
20 Nov 2018 07:57 pm
Also Read
View All