
भोपाल। आज रविवार है यानि सूर्य देव का दिन, आदि पंच देवों में से कल्युग के एकमात्र दृश्य देव...
सूर्य देव राशियों में सिंह राशि का प्रतिनिधित्व करते हैं। साथ ही किसी भी जातक की कुंडली में ये उसकी आत्मा के कारक माने गए हैं। वहीं इसके अलावा जातक की प्रगति, नाम, वैभव व प्रसिद्धि के भी यहीं कारक माने जाते हैं।
कुंडली में सूर्य का प्रबल होना जहां आपको प्रसिद्ध बनाता है, वहीं नीच का सूर्य कई बार मिथ्या आरोप भी लगवा कर आपको बदनाम कर देता है। सूर्य बुध के साथ बैठकर बुधादित्य योग का निर्माण करते हैं, तो वहीं राहू सूर्य का सबसे बड़ा शत्रू कहलाता है। इसके अलावा शनि और मंगल भी सूर्य के साथ अनुचित रहते हैं।
1. मेष राशि- आज आप अपने प्रिय से अपने जज़्बात का इज़हार करने में मुश्किल महसूस करेंगे। आपको ऐसी जगहों से महत्वपूर्ण बुलावा आएगा, जहां से आपने इसकी कभी कल्पना भी न की हो।
यह भी याद रखें कि सफलता-प्राप्ति के लिए स्वप्न देखना बुरा नहीं है, परन्तु हमेशा दिवास्वप्न में खोये रहना आपके लिए नुक़सानदेह साबित हो सकता है।
इस दिन निवेश काफी सोच-समझ कर करें। जीवनसाथी के ख़राब स्वास्थ्य की वजह से आपका कामकाज प्रभावित हो सकता है।
2. वृषभ राशि: आज अटके हुए मामले और ज्यादा पेचिंदा हो जाएंगे। साथ ही ख़र्चे भी परेशानी का कारण बनेंगे। अपने जीवनसाथी के किसी काम की वजह से आप कुछ शर्मिन्दगी महसूस कर सकते हैं।
लेकिन बाद में आपको महसूस होगा कि जो हुआ, अच्छे के लिए ही हुआ। आपके प्रिय का मूड ठीक नहीं है, इसलिए सोच-समझ कर कोई भी काम करें। लंबे समय के बाद आप भरपूर नींद का मज़ा ले सकते हैं।
3. मिथुन राशि:आज के दिन आपकी योजनाओं में आख़िरी पल में बदलाव हो सकते हैं। साथ ही आज आर्थिक तौर पर सिर्फ़ और सिर्फ़ एक स्रोत से ही लाभ मिलेगा। आपका प्रिय आपको ख़ुश रखने के लिए कुछ ख़ास करेगा। आपका जीवनसाथी आज ऊर्जा और प्रेम से भरपूर है।
4. कर्क राशि:आज दूसरों को प्रभावित करने के लिए ज़रूरत से ज़्यादा ख़र्चा न करें। आपकी ऊर्जा का स्तर ऊंचा रहने से आप अटके कामों को पूरा कर सकते हैं। रोमांस के लिहाज़ से रोमांचक दिन है।
शाम के लिए कोई ख़ास योजना बनाएं और जितना हो सके, इसे उतना रुमानी बनाने की कोशिश करें। अगर कहीं बाहर जाने की योजना है तो वह आख़िरी वक़्त पर टल सकती है। मां की बीमारी परेशानी दे सकती है।
5. सिंह राशि :आज आपको रियल एस्टेट सम्बन्धी निवेश आपको अच्छा-ख़ासा मुनाफ़ा देंगे, लेकिन पहले इन्हें जांच परख लें। प्रेम के दृष्टिकोण से उत्तम दिन है।
दीर्घावधि में कामकाज के सिलसिले में की गयी यात्रा फ़ायदेमंद साबित होगी। आप एक बेहतरीन जीवनसाथी होने की ख़ुशक़िस्मती को शिद्दत से महसूस कर पाएंगे। किसी अनचाहे मेहमान के आने से आपका दिन बेकार गुज़रने की सम्भावना है। आज आपको धैर्य से काम लेने की ज़रूरत है।
6. कन्या राशि: आज पारिवारिक मोर्चे पर कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन अन्य पारिवारिक सदस्यों के सहयोग से आप समस्या का समाधान करने में सफल रहेंगे।
आप ज्यादा पैसा खर्च करना परेशानी का कारण बन सकता है। सुनी-सुनाई बातों पर आंखें मूंदकर यक़ीन न करें और उनकी सच्चाई को भली-भांति परख लें। आज के दिन रोमांस के नज़रिए से कोई ख़ास आशा नहीं की जा सकती है।
7. तुला राशि: आज आपको आस-पास के लोग प्रोत्साहित करने के साथ ही सराहेंगे भी। विवाद को ज़्यादा तूल देने की बजाय उसे दोस्ताना तरीक़े से हल करने की कोशिश करें। हालात को क़ाबू में रखने के लिए अपने भाई की मदद लें।
केवल एक दिन को नज़र में रखकर जीने की अपनी आदत पर क़ाबू रखते हुए आज ज्यादा ख़र्च न करें। नए प्रेम-संबंधों के बनने की संभावना ठोस है, लेकिन व्यक्तिगत और गोपनीय जानकारियों को उजागर करने से बचें।
8. वृश्चिक राशि: आज वे काम करें जिन्हें आप वाक़ई पसंद करते हैं। अटके हुए मामले ज्यादा उलझेंगे व ख़र्चे भी आपको परेशान करेंगे। आज आप प्यार की मदहोशी की कुछ झलक पा सकेंगे।
उन लोगों पर खास नज़र रखें जो आपको ग़लत राह पर ले जा सकते हैं या नुक़सानदेह साबित हो सकते हैं। घर और काम पर दबाव आपको ग़ुस्सैल और बेचैन बना सकता है।
9. धनु राशि: आज के दिन आपका वैवाहिक जीवन एक विशिष्ट दौर से गुज़रेगा। लेकिन कहीं वाद-विवाद भी हो सकता है, जो झुंझलाहट भरा साबित होगा।
इसके अलावा आर्थिक समस्याओं के चलते परेशान होने की भी संभावना है। आपका महबूब आज आपको बड़ी ख़ूबसूरती से कुछ ख़ास करके चौंका सकता है। आपके हंसने-हंसाने की खासियत आपकी सबसे बड़ी पूंजी साबित होगा।
10. मकर राशि: आज बैंक से जुड़े लेन-देन में काफ़ी सावधानी बरतने की ज़रूरत है। दोस्त आपके निजी जीवन में ज़रूरत से ज़्यादा दख़लअंदाज़ी करेंगे। ध्यान और योग आपको फ़ायदा पहुंचाएंगे।
आज के दिन आप भी उस संगीत को सुन सकेंगे, जो दुनिया के बाक़ी सभी गीतों को भुला देगा। सड़क पर बेक़ाबू गाड़ी न चलाएं और बेजा ख़तरा मोल लेने से बचें।
11. कुंभ राशि: आज आपमें धैर्य की कमी रहेगी। इसलिए संयम बरतें, क्योंकि आपकी तल्ख़ी आस-पास के लोगों को दुःखी कर सकती है। साथ ही ज़िंदगी की ओर एक उदार रवैया अपनाएं।
यह भी समझ लें कि अपने हालात की शिकायत करने और उसे लेकर दुःखी होने से कुछ हासिल नहीं होगा। आज अगर आप अपनी चीज़ों का ध्यान नहीं रखेंगे, तो उनके खोने या चोरी होने की संभावना है।
जिन लोगों को आप जानते हैं, उनके ज़रिए आपको आमदनी के नए स्रोत मिलेंगे। आज अचानक किसी से रोमांटिक मुलाक़ात हो सकती है।
12. मीन राशि : एक प्यारी-सी मुस्कुराहट से अपने प्रेमी का दिन रोशन करें। वे आर्थिक लाभ जो आज मिलने वाला था, टल सकता है।
याद रखें बहुत ज़्यादा तनाव और चिंता करने की आदत सेहत के लिए नुकसान देह होती है। आज अपनी मानसिक शान्ति भंग न होने दें। यह दिन आपके सामान्य वैवाहिक जीवन से कुछ हटकर होने वाला है।
जानिये आज के दिन क्या कहता हेक आपका मूलांक- अंक ज्योतिष शास्त्र 28oct2018 ka ank jyotish ...
1. आज पुराने समय से चली आ रही समस्याओं का समाधान मिलेगा। व्यापार में अचानक लाभ के अवसर सामने आएंगे। इसके अलावा कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा।
2. आज आप सकारात्मक ऊर्जा से भरे रहेंगे। कार्यक्षेत्र और व्यापार में आपको किस्मत व साथियों और अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। व्यापार में लाभ के नए अवसर सामने आएंगे।
3. आज आपका दिन उतार चढ़ाव भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार के महत्वपूर्ण मामलों में भावनाओं में बहकर निर्णय न लें। जोखिमभरे मामलों में निर्णय लेने से पहले किसी अनुभवी से सलाह अवश्य कर लें। धैर्य बनाए रखें।
4. आज कार्यक्षेत्र में आपके कार्यों को प्रशंसा मिलेगी। परिवार में किसी बात पर अनबन हो सकती है। लेकिन कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। सकारात्मक सोच रखें वरन मानसिक तनाव आपको परेशान कर सकता है।
5. आज आपका दिन मिला जुला असर देने वाला रहेगा। सावधानी रखें व जोखिमभरे मामलों में निर्णय फिलहाल टाल दें। विवादों की स्थिति से दूर रहें। अपने व्यवहार में विनम्रता बनाए रखें। वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतें। पुराने रोग उभर सकते हैं।
6. आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपके कार्यों को प्रशंसा मिलेगी। उन्नति के अवसर मिलेंगे।
7. आज जोखिमभरे मामलों में निर्णय लेने से पहले किसी अनुभवी से सलाह अवश्य कर लें। कार्यक्षेत्र और व्यापार में आप नई ऊर्जा से कार्य करेंगे। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ कर सकते हैं। व्यापार में लाभ के नए अवसर सामने आएंगे।
8. आज आपका दिन उतार चढ़ाव भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में मन कम ही लगेगा। मन में तरह-तरह के विचार आएंगे। जोखिम भरे मामलों में निर्णय फिलहाल टाल दें। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ न करें। वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतें।
9. आज आपकी मुलाकात पुराने मित्रों या रिश्तेदारों से हो सकती है। कार्यक्षेत्र और व्यापार में आपको संबंधों का लाभ मिलेगा। नई योजनाओं शुरू करने से पहले किसी अनुभवी से सलाह अवश्य कर लें। अविवाहितों को विवाह प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं।