भोपाल

RSS के बाद अब बजरंग दल पर हमलावर हुए दिग्विजय, बोले- गुंडों का दल है बजरंग दल

आश्रम-3 के सेट पर बवाल के बाद दिग्विजय सिंह ने बजरंग दल को बताया गुंडों का दल, BJP विधायक रामेश्वर शर्मा ने किया पलटवार।

2 min read
RSS के बाद अब बजरंग दल पर हमलावर हुए दिग्विजय, बोले- गुंडों का दल है बजरंग दल

भोपाल. अपने बयानों से हमेशा भाजपा और आरएसएस पर हमलावर रहने वाले पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह भोपाल में चल रही वेब सीरीज आश्रम-3 के क्रू मेंबर्स पर बजरंग दल के हमले के बाद अब दिग्विजय सिंह बजरंग दल पर हमलावर हो गए हैं। दिग्विजय ने बजरंग दल को गुंडों का दल कह डाला है। उन्होंने कहा कि, मुख्यमंत्री जी, गृहमंत्री जी मध्य प्रदेश की जनता आपके पाले हुए गुंडों को कब तक बर्दाश्त करेगी। दिग्विजय का बयान सामने आने के बाद मध्य प्रदेश की सियासत भी गरमा गई है। उनके बयान पर पलटवार करते हुए भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि, ईद पर जबलपुर में पुलिस पर हमला करने वाले शांति दूत थे क्या?


बता दें कि, भोपाल की पुरानी जेल में सुपर हिट वेब सीरीज आश्रम-3 की शूटिंग चल रही है। रविवार शाम 6 बजे बजरंग दल कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए जेल परिसर में स्थित शूटिंग के सेट पर घुस गए। यहां क्रू मेंबर्स और बजरंग दल कार्यकर्ताओं के बीच काफी हंगामा हुआ। इस दौरान मारपीट की भी कई तस्वीरें सामने आईं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने प्रकाश झा पर स्याही फैंकी साथ ही साथ उनके साथ झूमाझटकी भी की। किसी तरह सुरक्षाकर्मी प्रकाश झा को वहां से सुरक्षित ले गए। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने यूनिट से जुड़ी वैनिटी वैन, कार, ट्रक में रखा सामान, मशीनरी आदि में तोड़फोड़ कर दी।


दिग्विजय ने किया ट्वीट

मामला गरमा ने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने सोमवार को इसपर ट्वीट करते हुए लिखा कि, बजरंग दल संघ का आपराधिक प्रवृत्ति का दल है। भोपाल फिल्मों की शूटिंग के लिए काफी लोकप्रिय हो गया है। प्रकाश झा ख्याति प्राप्त फिल्म निर्माता है। क्या प्रकाश झा की यूनिट को भोपाल पुलिस द्वारा संरक्षण नहीं देना जाना चाहिए था।


रामेश्वर का बलटवार

इसपर पलटवार करते हुए भाजपा के हुजूर सीट से विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि, आश्रम पर वेब सीरीज बनाने वाले क्या कभी मदरसों पर वेब सीरीज बनाने की औकात रखते हैं। ईद पर जबलपुर में पुलिस पर हमला करने वाले क्या थे, राजा साहब? शांति दूत? उस दिन आपकी ट्विटर की चिड़िया क्यों नहीं चहकी?


सरकारी तंत्र भी नाराज

प्राकश झा और उनकी यूनिट पर हमले के बाद मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का बयान भी सामने आया है। उन्होंने कहा कि, आश्रम नाम पर हमें भी आपत्ति है। हमेशा हमारी भावनाओं को आहत करने वाले दृश्य ही क्यों फिल्माए जाते हैं। अगर हिम्मत है, तो दूसरे धर्म की भावनाओं को आहत करने वाले दृश्य फिल्माओ। गृहमंत्री ने उग्र विरोध प्रदर्शन करने की निंदा करते हुए कहा कि, प्रकाश झा को भी विचार करना चाहिए कि, ऐसा क्यों हुआ। साथ ही, उन्होंने ये भी कहा कि, अब से किसी भी फिल्म की परमीशन लेने के दौरान उसकी पूरी स्क्रिप्ट सरकार से अप्रूव करानी होगी। साथ ही, इसके लिए प्रदेश सरकार एक गाइडलाइन भी जारी करेगी।

यहां जमीन उगल रही है आग - देखें Video

Published on:
25 Oct 2021 04:25 pm
Also Read
View All