भोपाल

पुलिस के सामने टूट गया रिटायर्ड आईएएस की हत्या करनेवाला वरुण, रोते हुए बोला- मुझे कभी प्यार नहीं मिला

Retired IAS officer Rakesh Agrawal : प्यार मिलता तो शायद कुछ और होता, हत्या के आरोपी वरुण कुमार का दर्द छलका, रिमांड खत्म होने के बाद पहुंचा जेल
2 min read
• •
Updated: 12 Nov 2026, 12:32 PM IST
Retired IAS Murder case update
Image राकेश अग्रवाल (फोटो सोर्स- Rakesh Agrawal Facebook)

Retired IAS officer Rakesh Agrawal : मध्यप्रदेश के रिटायर्ड आईएएस राकेश अग्रवाल की भोपाल निवास पर ही हत्या करने का आरोपी केयरटेकर वरुण वाल्मीकि अब जेल में है। उसकी 7 दिन की रिमांड खत्म हो गई थी। इस दौरान पूछताछ में वरुण ने हत्याकांड के कई राज उजागर किए। पुलिस अधिकारियों के अनुसार वह बेहद शातिर और क्रूर है। उसने पुलिस को गुमराह करने की भी कोशिश की थी पर आखिरकार टूट गया था। जांच अधिकारियों से बात करते हुए एक बार तो आरोपी वरुण के आंसू निकल पड़े थे। उसने यह कहते हुए अपना दर्द व्यक्त किया कि मुझे कभी प्यार नहीं मिला। मां, पिता और पत्नी सभी छोड़कर चले गए।

वरुण कुमार ने 30 सितंबर को रातीबड़ थाना क्षेत्र के सूरज नगर स्थित घर में पूर्व आईएएस राकेश अग्रवाल की हत्या कर दी थी। उसे बमुश्किल आगरा से गिरफ्तार किया जा सका था। भोपाल लाते समय आरोपी वरुण ने भागने की कोशिश की। उसने एसआई ओपी रघुवंशी की सर्विस पिस्टल छीनने का प्रयास किया। हाथापाई के दौरान पुलिस की गोली वरुण के पैर में लग गई। इसके बाद घायलावस्था में उसे पकड़कर हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आरोपी की हालत को देखते हुए मजिस्ट्रेट ने खुद अस्पताल पहुंचकर सात दिन की पुलिस रिमांड मंजूर की थी।

रिमांड के दौरान पूछताछ में आरोपी वरुण कुमार ने पुलिस को बताया कि उसने राकेश अग्रवाल के व्यवहार से तंग आकर उनकी हत्या की। उसने पुलिस को अपने ​जीवन के बारे में भी बताया।

प्यार के लिए तरसता रहा

पुलिस की पूछताछ के दौरान आरोपी वरुण कुमार भावुक हो गया। उसने कहा कि मैं हमेशा प्यार के लिए तरसता रहा। पिता, मां और मुझे छोड़ गए थे। शादी के बाद पत्नी भी छोड़कर चली गई। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि जिंदगी के इस दर्दनाक पहलू को उजागर करते हुए वरुण कुमार की आंखों से आंसू छलक उठे थे।

गौरतलब है कि आरोपी वरुण ने राकेश अग्रवाल की हत्या बहुत शातिराना तरीके से की। उसने घर में आग और विस्फोट कराकर वारदात को हादसे का रूप देने की भी कोशिश की थी। वरुण ने रसोई के गैस सिलेंडर की पाइप निकालकर प्रेस चालू कर दी थी। उसकी मंशा विस्फोट से आग लगने से राकेश अग्रवाल का शव जलाने की थी।

Updated on:
12 Nov 2026, 12:32 PM IST
Published on: