भोपाल

182 की जान जाने के बाद अब सुधारेंगे शहर के ब्लैक स्पॉट

ट्रैफिक पुलिस की सर्वे रिपोर्ट, सरकार ने जारी किया 1.7 करोड़ का फंड

2 min read
Feb 17, 2024
182 की जान जाने के बाद अब सुधारेंगे शहर के ब्लैक स्पॉट

भोपाल. शहर के एक्सीडेंटल पॉइंट को ठीक करने के लिए पहली बार ट्रैफिक पुलिस की सर्वे रिपोर्ट को आधार बनाया जा रहा है। शासन ने समीक्षा के बाद नगर निगम एवं स्मार्ट सिटी के जरिए एक्सीडेंटल पॉइंट को दुरुस्त करने के लिए 1.7 करोड़ का फंड जारी किया है। बीएमसी और स्मार्ट सिटी अब इसके लिए टेंडर जारी करेंगी। पुलिस कमिश्नर सिस्टम आने के बाद शहर में लगातार पांच दुर्घटना वाले चिन्हित स्थलों को एक्सीडेंटल पॉइंट नाम दिया था। ट्रैफिक पुलिस ने यहां सुधार की आवश्यकता जताई थी। वर्ष 2023 में इन पॉइंट पर दुर्घटना के बाद 182 की जान गयी थी। जबकि, 134 लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे।
2023 व 2022 का यह हाल
व र्ष 2023 में 2716 सडक़ दुर्घटनाएं हुईं। जिसमें 182 वाहन चालकों की मौत हुई। जबकि 1936 लोगों के हाथ पैर टूटे। इसी प्रकार 134 वाहन चालक स्थाई रूप से विकलांग हुए। वर्ष 2022 के मुकाबले शहर में होने वाले सडक़ हादसों की संख्या कम आई है। मरने वालों की संख्या में 42 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। 22 फीसद कम सडक़ हादसे हुए।
इन स्थानों पर बनना है डिवाइडर
छोला रेलवे यार्ड से भानपुर रोड
सपना लॉज से अग्रवाल धर्मशाला
भानपुर से रासला खेड़ी
अग्रवाल धर्मशाला से छोला गणेश मंदिर मार्ग
भोपाल टॉकीज से लक्ष्मी टॉकीज
भारत टॉकीज से अल्पना तिराहा
भारत टॉकीज से पुल बोगदा
आईटीआई से जेके रोड
रोशनपुरा से जहांगीराबाद
दस नंबर से 10 नंबर के बीच
व्यापमं से 6 नंबर स्टॉप तक
अर्जुन नगर से दुगाज़् पेट्रोल पंप तक
बांस खेड़ी से प्रशासन अकेडमी
रंगमहल चौराहे से टीटी नगर चौराहे तक
रंगमहल चौराहे से जवाहर चौक डिपो चौराहा तक
कोलार गेस्ट हाउस से कोलार नहर चौराहा तक
कोलार नहर चौराहा से सवज़् धर्म पुलिया
मंदाकिनी चौराहा से नयापुरा बस स्टॉप तक
देवी अहिल्या तिराहा से 1100 क्वार्टर

रोड एक्सीडेंट पाइंट नए सिरे से चिन्हिंत कर निर्माण एजेंसियों को सूची दी गई थी। जल्द ही इनपर काम शुरु होने जा रहा है।
पद्म विलोचन शुक्ला, ट्रैफिक, डीसीपी

Published on:
17 Feb 2024 06:17 pm
Also Read
View All