भोपाल

वेलेंटाइन डे से पहले प्रेमी को खरीदा, फिल्म जुदाई की तरह हुई करोड़ों की डील

MP news: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। फिल्मी अंदाज का ये मामला आपको याद दिला देगा दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी और उनके साथ दिखीं उर्मिला मातोंडकर की, जिन्होंने अनिल कपूर को श्रीदेवी से खरीदा था… आप भी पढ़ें चौंकाने वाला ये मामला

2 min read
Feb 13, 2026
MP News: photo AI

MP news: कहते हैं प्रेम की कोई कीमत नहीं होती, लेकिन राजधानी भोपाल में कुटुंब न्यायालय में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। एक प्रेमिका ने किसी के पति से प्यार किया औऱ करोड़ों रुपए में उसकी डील भी कर ली। इस रियल सीन ने फिल्म जुदाई का सीन हमें जरूर याद दिलाया है, लेकिन यहां मामला पत्नी की महत्वाकांक्षाओं का नहीं, बल्कि एक मां के त्याग का है। पत्नी ने अपने सिंदूर की कीमत जरूर लगाई, लेकिन अपने स्वार्थ या इच्छाओं को पूरा करने नहीं, बल्कि अपनी बेटियों की मुस्कुराहट के लिए। ऐसे में ये एमपी की कहानी सिर्फ डेढ़ करोड़ के सौदे की नहीं रह गई, बल्कि यह एक नई कहानी है, टूटते-दरकते रिश्तों के माहौल के बीच एक सुलझी कहानी अपने टूटते घर की नींव में अपनी बेटियों के लिए नया आशियाना खड़ा करने की कहानी, त्याग और समर्पण की ये कहानी बड़ी इमोशनल है।

ये भी पढ़ें

बारातियों से भरी तेज रफ्तार कार 30 फीट गहरे तालाब में गिरी, भीषण हादसे में 3 की मौत

जब हकीकत बन गई फिल्म जुदाई

बरसों पहले बड़े पर्दे पर दिखीं श्रीदेवी ने पैसों के लिए अपने पति का सौदा किया था, तब दुनिया ने उसे महज एक कहानी और एंटरटेनमेंट स्टोरी समझ लिया था। लेकिन भोपाल में एक पत्नी ने जब देखा कि उसके पति का दिल अब उसके पास नहीं बल्कि, दफ्तर वाली वरिष्ठ अधिकारी के पास धड़क रहा है। तब उसने बेवजह रोज के झगड़ों और आंसुओं के बजाय एक मजबूत कदम उठाने का फैसला लिया।

एक मां का सबसे बड़ा त्याग

इस पूरी डील में सबसे भावुक पहलू भी है। उस पत्नी में कितना स्वाभिमान और ममता है। उसने पति को बेचा नहीं, बल्कि अपनी बेटियों को बचाया। उसने 27 लाख कैश और एक मकान की शर्त इसलिए नहीं रखी कि वह लालची थी। बल्कि इसलिए रखी ताकि पिता के जाने के बाद उसकी बेटियों की पढ़ाई और सिर से छत न छिन जाए। उसने अबनी खुशियों का त्याग कर बच्चों के आर्थिक भविष्य की नींव रखी है।

प्यार, पैसा और समझौता... इमोशनल है ये कहानी

54 वर्षीय महिला अधिकारी ने भी अपने प्यार को पाने के लिए उम्र भर की जमा पूंजी दांव पर लगा दी। शायद यही कारण है कि यह दुनिया की नजर में एक सौदा हो, लेकिन उन तीन जिंदगियों के लिए यह एक सम्मानजनक विदाई है। एक तरफ वो महिला जिसने सबकुछ देकर अपना प्यार खरीदा, दूसरी तरफ वो जिसने अपना सबकुछ खोकर भी अपनी औलाद का भविष्य सुरक्षित कर लिया।

ये भी पढ़ें

इस दिन खाते में आने वाले हैं लाडली बहना योजना की 33वीं किस्त के 1500

Published on:
13 Feb 2026 01:33 pm
Also Read
View All

अगली खबर