5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बारातियों से भरी तेज रफ्तार कार 30 फीट गहरे तालाब में गिरी, भीषण हादसे में 3 की मौत

Road Accident: मध्यप्रदेश के विदिशा में भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां बारातियों से भरी तेज रफ्तार टवेरा कार सूखे तालाब में जा गिरी। भीषण हादसे में 3 बारातियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 7 लोग घायल हुए हैं। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गुरुवार देर रात का […]

less than 1 minute read
Google source verification
Road accident

पत्रिका फाइल फोटो

Road Accident: मध्यप्रदेश के विदिशा में भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां बारातियों से भरी तेज रफ्तार टवेरा कार सूखे तालाब में जा गिरी। भीषण हादसे में 3 बारातियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 7 लोग घायल हुए हैं। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गुरुवार देर रात का ये मामला विदिशा के कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

टवेरा कार में सवार थे 10 लोग

जानकारी के मुताबिक गैरतगंज से जाफरखेड़ी निवासी दशरथ सिंह के यहां बारात आ रही थी। टवेरा कार में कुल 10 लोग सवार थे। यह भी सामने आया है कि कार की रफ्तार तेज थी। ऐसे में अंधेरा होने के कारण ड्राइवर ने कार से नियंत्रण खो दिया। बेकाबू कार सड़क से सीधे 30 फीट गहरे सूखे तालाब में जा गिरी।

इनकी हुई मौत, ये हुए घायल

हादसे में 35 वर्षीय राजेश लोधी, 30 वर्षीय सोनू लोधी (ड्राइवर) और 35 वर्षीय चंद्रशेखर की जान चली गई। जबकि 7 घायलों में से 3 की हालत गंभीर बनी हुई है। इनमें 45 वर्षीय भावसिंह लोधी और 10 वर्षीय ऋतुराज लोधी और एक और व्यक्ति शामिल है। तीनों को प्राथमिक इलाज के बाद विदिशा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था। लेकिन यहां उनकी हालत और बिगड़ती देख यहां से भोपाल रेफर किया गया है। वहीं चार घायलों में अशोक लोधी (25) का बायां हाथ फ्रैक्चर हुआ है। राज बोधी (14) के पेट में गंभीर चोट आई है। बृजेश लोधी (27) और सुदीप लोधी (20) को सीने में चोटें आई हैं।

शादी वाले घर से एक किलोमीटर की दूरी पर हुआ हादसा, ग्रामीणों ने किया रेस्क्यू

स्थानीय लोगों के मुताबिक शादी वाले घर से एक किलोमीटर दूर हादसा हुआ है। आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंच गए थे। निजी वाहनों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया।