भोपाल

AIIMS की चेतावनी: उबला ही दूध पीए, नहीं तो हो सकती है ‘ब्रूसेला बीमारी’

AIIMS Bhopal: प्रदेश में गायों में लंपी वायरस के साथ ही अन्य बैक्टीरिया के संक्रमण फैल रहे हैं। दुधारू पशुओं के माध्यम से इसका संक्रमण इंसानों में फैलता है। कच्चे दूध का सेवन ब्रूसेला के संक्रमण का सबसे बड़ा कारण है।

less than 1 minute read
Nov 06, 2025
AIIMS Bhopal (फोटो सोर्स : @AIIMSBhopal)

AIIMS Bhopal: राजधानी भोपाल सहित प्रदेश के जिलों में गायों में लंपी वायरस(lumpy virus) के साथ ही अन्य बैक्टीरिया के संक्रमण फैल रहे हैं। इसके साथ ही पशुओं के माध्यम से इंसानों में फैलने वाले विभिन्न बैक्टीरिया के संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं। इसमें सबसे अहम ब्रूसेला का संक्रमण है। दुधारू पशुओं के माध्यम से इसका संक्रमण इंसानों में फैलता है। कच्चे दूध का सेवन बूसेला के संक्रमण का सबसे बड़ा कारण है।

ये भी पढ़ें

ग्वालियर में जहरीली गैस से पहले भाई, अब बहन की मौत, पूरा परिवार बेहोश

एम्स की चेतावनी

एम्स(AIIMS Bhopal) के बायोटेक्नोलॉजी विभाग उबला हुआ दूध पीने की सलाह दी है। स्क्रब टाइफस, बूसेला संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं। ऐसे में दूध को उबालकर ही पीना चाहिए। भोपाल के बायोटेक्नोलॉजिस्ट डॉ. देवाशीष विश्वास ने बताया कि भोपाल में ऐसे ब्रूसेला का कोई मामला सामने नहीं आया है। लेकिन कच्चा दूध पीने से इस बीमारी के होने का खतरा होता है।

मवेशियों में होता है संक्रमण

विभिन्न अध्ययनों के अनुसार, 14 से 16 प्रतिशत दुधारू मवेशियों में ब्रूसेला का संक्रमण होता है। इस बैक्टीरिया के संक्रमण से मवेशियों के बीमार होने पर उनके माध्यम से संक्रमण लोगों में फैलता है। मवेशी खाना-पीना कम कर दे, सुस्त व दूध कम हो जाए तो सतर्क हो जाना चाहिए। यह मवेशी में चूसेला के संक्रमण का संकेत हो सकता है। इंसानों में इस बीमारी का प्रसार विभिन्न राज्यों में 0.8 से 26.6 प्रतिशत के बीच है। सबसे अधिक पंजाब में 26.6 प्रतिशत मामले आते हैं। दिल्ली में 0.9 प्रतिशत मामले आते हैं।

ये भी पढ़ें

दंग रह गए भोपाल रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करने पहुंचे अधिकारी, शाकाहारी किचन में था…

Updated on:
06 Nov 2025 07:54 am
Published on:
06 Nov 2025 07:52 am
Also Read
View All

अगली खबर