भोपाल

फिर लेट हुई एयर इंडिया की फ्लाइट, दो घंटे देरी पहुंचेगे हाजी

सऊदी अरब से भोपाल आ रही इस फ्लाइट से तकरीबन 150 हजयात्री भोपाल आ रहे हैं। हाजियों के परिजन राजाभोज एयरपोर्ट पर हो रहे हैं परेशान।

2 min read
Sep 22, 2017

भोपाल।एयर इंडिया की फ्लाइटों के लेट होने का सिलसिला थमता हुआ नहीं दिख रहा है। पिछले दिनों लेट हुई मुम्बई की फ्लाइट के बाद शुक्रवार को हाजियों की तीसरी फ्लाइट भी दो घंटे लेट हो गई है। यह फ्लाइट सऊदी अरब से भोपाल आ रही है।

दोपहर 12 बजे आने वाली इस फ्लाइट के अब दोपहर 02 बजे आने की उम्मीद है। इस फ्लाइट से तकरीबन 150 हजयात्री भोपाल आ रहे हैं। फ्लाइट में देरी के चलते हाजियों के परिजन राजाभोज एयरपोर्ट पर परेशान हो रहे हैं।

ये भी पढ़ें

MP में लहराया भोपाल का चौथा सबसे ऊंचा झंडा – देखें वीडियो

तकरीबन हर रोज लेट आ रहीं है फ्लाइट:
केस 01—
पूर्व में भी एयर इंडिया प्रबंधन की लापरवाही का खामियाजा विमान के यात्रियों को भुगतने के लिए मजबूर होना पड़ा था। बुधवार—गुरुवार की दरमियानी रात यात्री राजाभोज एयरपोर्ट पर मुंबई फ्लाइट (एआई 631) का इंतजार करते रहे। वहीं किसी प्रकार की सूचना नहीं मिलने के कारण देररात 03.30 बजे तक यात्री यहां फंसे रहे। इस दौरान यात्री भूखे—प्यासे एयरपोर्ट पर समय बिताने को मजबूर होते रहे।

इसके बार देररात 03.30 बजे प्रबंधन ने फ्लाइट रद्द होने की सूचना दी गई। वहीं एआई 631 को छह घंटे की देरी के बाद रद्द किया गया। यह फ्लाइट 09.00 बजे मुंबई से भोपाल आती है। फ्लाइट नहीं आने के कारण यात्री राजाभोज एयरपोर्ट पर परेशान होते रहे। जबकि रिफ्रेशमेंट के नाम पर उन्हें केवल पेटीस और परोसी चाय दी गई। जिसके कारण यात्री भूखे प्यासे एयरपोर्ट पर ही सूचना के अभाव में परेशान होते रहे।

जानकारी के अनुसार भोपाल से इस फ्लाइट से तकरीबन 100 यात्रियों को मुंबई के लिए रवाना होना था। एयर इंडिया से मुंबई जाने वाले यात्री सुबह तक इंतजार करते रहे। वहीं इस दिन जेट एयरवेज की मुंबई फ्लाइट भी 03.30 घंटे की देरी से 12.30 बजे भोपाल पहुंची।

केस 02—
पहले भी एयर इंडिया की मुंबई-भोपाल फ्लाइट संख्या एआई-631 कई बार देरी से भोपाल पहुंची है। पूर्व में इसकी वजह पायलट की कमी होना बताया गया था। कुछ माह पहले फ्लाइट को शाम 7:40 बजे मुंबई से उडान भरनी थी। लेकिन समय पर पायलट उपलब्ध नहीं होने से फ्लाइट करीब दो घंटे की देरी से नौ बजकर 19 मिनट पर रवाना हुई। एेसे में फ्लाइट रात करीब 11 बजे राजा भोज एपयरपोर्ट पर पहुंची।
इस दौरान मुंबई के छत्रपति शिवाजी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर मौजूद पत्रिका संवाददाता ने बताया था कि तमाम यात्री समय पर चेकइन हो गए थे।

लेकिन विमान टेकऑफ होने के समय से ठीक पहले बताया गया कि फ्लाइट देरी से रवाना होगी। पड़ताल करने पर पता चला कि फ्लाइट के लिए पायलट ही उपलब्ध नहीं है।

एेसे में तमाम तैयारियों के बाद भी समय पर फ्लाइट रवाना नहीं हो सकी। इस संबंध में एयर इंडिया के भोपाल पदस्थ मैनेजर विश्रुत आचार्य ने बताया कि पायलट की कमी जैसी कोई बात नहीं है। पायलट का शेड्यूल चेंज होता है। तकनीकी खराबी के कारण फ्लाइट लेट हुई है।

ये भी पढ़ें

MP में मौसम ने बदला रंग: सही साबित हो रहा अनुमान

Published on:
22 Sept 2017 01:02 pm
Also Read
View All