भोपाल

भोपाल से प्रयागराज जाना हुआ महंगा, किराया सुन उड़ जाएंगे होश

Bhopal to Pryagraj flight fare : आपको जानकार हैरानी होगी कि जो यात्री फ्लाइट से प्रयागराज जा रहे है उन्हें 3 गुना ज्यादा किराया चुकाना पड़ रहा है। राजधानी भोपाल स्थित इंटरनेशनल एयरपोर्ट से डोमेस्टिक उड़ान कैटेगरी में इस समय प्रयागराज सबसे महंगा डेस्टिनेशन बन चुका है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 11 Feb 2025, 8:39 AM IST
bhopal to pryagraj bhopal flight fare
bhopal to pryagraj flight fare

Bhopal to Pryagraj Flight Fare : प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ मेले में रोजाना लाखों-करोड़ों श्रद्धालु संगम स्नान के लिए पहुंच रहे हैं। कोई ट्रेन के रस्ते कोई सड़क मार्ग तो कोई हवाई यात्रा के जरिए महाकुंभ पहुंच रहा है। ऐसे में आपको जानकार हैरानी होगी कि जो यात्री फ्लाइट से प्रयागराज जा रहे है उन्हें 3 गुना ज्यादा किराया चुकाना पड़ रहा है। राजधानी भोपाल स्थित इंटरनेशनल एयरपोर्ट से डोमेस्टिक उड़ान कैटेगरी में इस समय प्रयागराज सबसे महंगा डेस्टिनेशन बन चुका है।

एयर ट्रैफिक में बना सबसे महंगा डेस्टिनेशन

महाकुंभ(Mahakumbh 2025) के चलते पिछले एक महीने में भोपाल से प्रयागराज जाने वाली फ्लाइट(Bhopal to Pryagraj Flight Fare) का किराया आसमान पर पहुंच चुका है। भोपाल से प्रयागराज जाने के लिए अभी भी हवाई टिकट 35 से 40 हजार रुपए के बीच दर्शा रहा है। फरवरी के चुनिंदा दिनों को छोड़कर मार्च के महीने में ही हवाई टिकट 15 से 20 हजार रुपए के बीच में उपलब्ध दिखाई दे रहा है। विमानन कंपनी इंडिगो द्वारा संचालित भोपाल प्रयागराज फ्लाइट वाया रायपुर संचालित की जा रही है।

प्रयागराज से रायपुर होकर यह फ्लाइट भोपाल(Flight Fare) आती है और यहां से यात्रियों को लेकर रवाना होती है। इस यात्रा में दो घंटे तक का वक्त लग रहा है। यात्रियों को भोपाल से प्रयागराज के लिए नियमित सुविधा उपलब्ध होने के बाद इस फ्लाइट की सबसे ज्यादा डिमांड की जा रही है। शाम 5:15 बजे यह फ्लाइट रायपुर से भोपाल रवाना होती है और 6:45 बजे पहुंचती है। इसी तरह भोपाल से रायपुर जाने वाली फ्लाइट सुबह 11:35 बजे चलकर दोपहर 1:00 बजे रायपुर पहुंचती है।

Updated on:
11 Feb 2025, 8:39 AM IST
Published on: