भोपाल

Election से पहले Alert! प्रदेश की सभी बॉर्डर सील, बाहरियों की हो रही वीडियो रिकॉर्डिंग

मतदान से 24 घंटे पहले मध्य प्रदेश की बॉर्डर सील कर दी गई हैं। मुख्य मार्गों पर पुलिस का सख्त पहरा है। दूसरे जिलों से आने वालों की भी वीडियो रिकॉर्डिंग कर एंट्री दी जा रही है।
2 min read
MP Election 2023
Election से पहले Alert! प्रदेश की सभी बॉर्डर सील, बाहरियों की हो रही वीडियो रिकॉर्डिंग

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 का चुनावी शोर बुधवार शाम 6 बजे थम चुका है। शुक्रवार सुबह 7 बजे से प्रदेशभर में मतदान शुरु कर दिए जाएंगे। इससे 24 घंटे पहले यानी गुरुवार की सुबह से प्रशासन की ओर से प्रदेशभर की सभी अंतर्राज्यीय सीमाएं सील कर दी गई हैं। अब कोई बाहरी व्यक्ति 24 घंटे के लिए मध्यप्रदेश में नहीं रुक सकेगा। राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों जो अन्य प्रदेशों से प्रदेश में आए हैं, उन्हें भी रवाना कर दिया गया है।

इसी के साथ प्रदेश के सभी शहरों की तरह राजधानी भोपाल में भी मतदान के 24 घंटे पहले जिले की बॉर्डरों को सील कर दिया गया है। शहर में प्रवेश करने वाले सभी बॉर्डर्स हाई सिक्योरिटी जोन में तब्दील किया गया है। भोपाल के सभी मुख्य मार्गों पर पुलिस सख्ती से जांच कर रही है। वहीं बेरिकेड्स लगाकर सभी वाहनों का सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।


चप्पे-चप्पे पर पुलिस-प्रशासन की नजर

आपको बता दें कि आने-जाने वालों की जांच कर रिकॉर्ड मेंटेन किया जा रहा है। वहीं, दूसरे जिलों से आने वालों की वीडियो रिकॉर्डिंग भी की जा रही है। कुल मिलाकर देखा जाए तो मतदान से पहले सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर लिए गए हैं। प्रशासन अपनी तरफ से कोई भी कमी नहीं छोड़ रहा है। लिहाजा लोकतंत्र के महापर्व को पूरी तरह से सफल बनाने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है।

Published on:
16 Nov 2023 04:41 pm