14 सितंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राहुल गांधी से पहले एमपी आएंगे नितिन नवीन और मोहन भागवत, ‘छात्रों की गूंज’ से पहले युवाओं को साधने की तैयारी

BJP Master Stroke : राहुल गांधी के 19 सितंबर को प्रस्तावित 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम से पहले बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन एमपी दौरे पर आ रहे हैं। वो इंदौर, मंदसौर और उज्जैन में अलग अलग कार्यक्रमों में शामिल होंगे। साथ ही, RSS प्रमुख मोहन भागवत भी दो दिन उज्जैन दौरे पर रहेंगे।
2 min read
Google source verification
BJP Master Stroke

17 सितंबर को एमपी दौरे पर भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन (फोटो सोर्स: Nitin Nabin Facebook)

MP News: आने वाली 19 सितंबर को नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी मध्य प्रदेश के इंदौर आ रहे हैं। यहां वो 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम के तहत शहर ही नहीं बल्कि देशभर के जेनजी वर्ग को साधने का कार्य करेंगें। इसे कांग्रेस का महत्वपूर्ण आयोजन बताते हुए जोर-शोर से तैयारियां की जा रही हैं। लेकिन अब खबर सामने आ रही है कि, बीजेपी ने भी युवाओं को साधने के लिए राहुल गांधी से पहले बड़ा मास्टर स्ट्रोक खेल दिया है। प्रदेश के युवाओं को साधने के उद्देश्य से बीजेपी अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का एमपी में महत्वपूर्ण दौरा कराने जा रही है। खास बात ये है कि, उसी दौरान आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत भी एमपी आएंगे। दोनों ही उज्जैन में एक कार्यक्रम में साथ शामिल होंगे।

आपको बता दें कि, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन आगामी 17 सितंबर 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर मध्य प्रदेश दौरे पर आ रहे हैं। वो यहां सूबे के मंदसौर, इंदौर और उज्जैन में आयोजित तीन अलग अलग महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। बताया जा रहा है कि, यहां वो इंदौर में स्वामित्व योजना की शुरुआत करेंगे। इसके बाद मंदसौर के गांधी सागर में चीतों को छोड़ने और उज्जैन में 25 लाख दीपों से सजने वाले दीपोत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे।

मोहन भागवत भी दो दिन उज्जैन में रहेंगे

खास बात ये है कि, राहुल गांधी के दौरे से पहले संघ प्रमुख मोहन भागवत भी दो दिवसीय मध्य प्रदेश दौरे पर रहेंगे। मोहन भागवत 17-18 सितंबर को उज्जैन में रहेंगे। वे स्वयंसेवकों को संबोधित करने के साथ 18 सितंबर को 'युवा धर्म संसद' में युवाओं के साथ संवाद कार्यक्रम में शामिल होंगे। बताया जा रहा है कि, इस दौरान नितिन नवीन और मोहन भागवत की मुलाकात भी संभव है।

राहुल गांधी के कार्यक्रम से पहले बड़ी तैयारी में भाजपा

19 सितंबर को इंदौर में राहुल गांधी का 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम होना तय है। इसमें वे युवाओं और छात्रों से संवाद करेंगे। कार्यक्रम के लिए आईडीए से जमीन की अनुमति मिल चुकी है, जबकि पुलिस की अंतिम अनुमति बाकी है। संभव है कि, मंगलवार तक अनुमति मिल जाए। इसी के बाद सुरक्षा, ट्रैफिक और भीड़ प्रबंधन की तैयारियां तेज होंगी। कांग्रेस बड़ी संख्या में युवाओं और कार्यकर्ताओं को जुटाने की तैयारी है। ऐसे में कार्यक्रम स्थल, सुरक्षा, ट्रैफिक और भीड़ प्रबंधन प्रशासन के लिए महत्वपूर्ण रहेगा।