14 सितंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एमपी की बीजेपी सांसद हिमाद्री सिंह ने लिया तलाक, शादी के 9 साल बाद हुआ कानूनी अलगाव

BJP MP Himadri Singh : बीजेपी सांसद हिमाद्री सिंह ने पति नरेंद्र मरावी से कानूनन तलाक लिया, दोनों आपसी सहमति से हुए अलग
2 min read
Google source verification
बीजेपी सांसद हिमाद्री सिंह ने पति नरेंद्र मरावी से कानूनन तलाक लिया- image credit- patrika enhanced ai grok

बीजेपी सांसद हिमाद्री सिंह ने पति नरेंद्र मरावी से कानूनन तलाक लिया- image credit- patrika enhanced ai grok

Himadri Singh : एमपी से बीजेपी की सांसद हिमाद्री सिंह ने अपने पति नरेंद्र मरावी से तलाक ले लिया है। दोनों ने आपसी सहमति से यह फैसला किया है। सांसद हिमाद्री सिंह, अपने पति नरेंद्र मरावी से कई सालों से अलग रह रहीं हैं। अब दोनों का कानूनन तलाक हो गया है। हिमाद्री सिंह और नरेंद्र मरावी की शादी 9 साल पहले हुई थी। विवाह के कुछ समय बाद ही विवाद होने लगे। इसपर हिमाद्री सिंह कोर्ट चली गईं और विवाह विच्छेद संबंधी आवेदन दे दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि पति के साथ रहने की अब कोई संभावना नहीं बची है। पति नरेंद्र मरावी की सहमति के बाद कोर्ट ने इस पर मुहर लगा दी। हिमाद्री सिंह अभी शहडोल से भाजपा सांसद हैं। यह शादी उस समय खासी चर्चित भी हुई थी।

सांसद हिमाद्री सिंह सोशल मीडिया पर काफी ​सक्रिय रहती हैं। आज ही उन्होंने अपने एक्स हेंडल पर अमित शाह का 2029 से पहले भाजपा-एनडीए शासित 21 राज्यों में UCC लागू करने संबंधी बयान पोस्ट किया। सांसद हिमाद्री सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सेवा संकल्प अभियान संबंधी वीडियो भी एक्स पर साझा किया है।

हिमाद्री सिंह की नरेंद्र मरावी से शादी हिंदू रीति-रिवाजों से हुई थी। दोनों ने 23 नवंबर 2017 को राजेंद्रग्राम में विवाह की रस्म निभाई थी। शादी के बाद दोनों राजेंद्रग्राम में ही साथ रहने लगे थे। 20 जून 2019 को बेटी गिरिशा सिंह का जन्म हुआ।

शादी के करीब 9 साल बाद दोनों में कानूनन तलाक

सांसद हिमाद्री सिंह ने कोर्ट में अपनी याचिका में बताया कि कुछ समय बाद पति से विवाद होने लगे। छोटी-छोटी बातों से शुरु हुए विवाद इतने बढ़ गए कि दोनों अलग रहने लगे। यहां तक कि एक-दूसरे से मिलना-जुलना भी बंद कर दिया। हिमाद्री सिंह और नरेंद्र मरावी 2021 से अलग रह रहे हैं। दोनों की सहमति के बाद अनूपपुर जिले के राजेंद्रग्राम जिला न्यायालय ने विवाह विच्छेद की डिक्री पारित की। हिमाद्री सिंह और नरेंद्र मरावी की विवाह विच्छेद की डिक्री 3 सितंबर 2026 को पारित की गई। इस प्रकार शादी के करीब 9 साल बाद दोनों में कानूनन तलाक हो गया है।

बेटी के साथ रहेंगी लेकिन पति से नहीं मांगा गुजारा भत्ता

हिमाद्री सिंह ने अपनी याचिका में कहा था कि उनका वैवाहिक जीवन समाप्त हो चुका है। उन्होंने यह भी कहा कि अब दोनों के एक साथ रहने की बिल्कुल संभावना नहीं है। खास बात यह है कि हिमाद्री सिंह और नरेंद्र मरावी ने मर्यादाएं बरतीं और सार्वजनिक रूप से एक-दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप नहीं लगाए। कोर्ट में भी यही कहा कि उनका दांपत्य जीवन अब संभव नहीं रहा है। दोनों पक्षों ने विवाह से जुड़े आभूषणों या अन्य बहुमूल्य गिफ्ट्स आदि के संबंध में भी कोई विवाद नहीं होने की बात कही है। हिमाद्री सिंह अपनी बेटी के साथ रहेंगी लेकिन उन्होंने पति से कोई गुजारा भत्ता नहीं मांगा है।