14 सितंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भोपाल मेट्रो की टाइमिंग फिर बदली, कल से बदल जाएगी समय-सारणी, देखें शेड्यूल

Bhopal Metro New Timing : अगर आप हर रोज मेट्रो से यात्रा करते हैं तो ये खबर आपके काम की है। मध्य प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने भोपाल मेट्रो की टाइमिंग में बदलाव किया है, जो मंगलवार से प्रभावी कर दिया जाएगा।
2 min read
Google source verification
Bhopal Metro New Timing

भोपाल मेट्रो का एक दृष्य (फोटो सोर्स: Patrika)

Bhopal News : अगर आप मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में हर रोज मेट्रो से सफर करते हुए अपने गंतव्य जाते हैं तो ये खबर आपके काम की है। मध्य प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन की ओर से 'भोपाल मेट्रो सर्विस' की टाइमिंग में एक बार फिर बदलाव कर दिया है। नए बदलाव से जुड़ी समय-सारणी कल यानी मंगलवार 15 सितंबर 2026 से लागू भी कर दी जाएगी। यात्रियों की सुविधा के लिए सप्ताह के अलग-अलग दिनों में मेट्रो संचालन के समय और ट्रेनों की आवृत्ति को व्यवस्थित किया गया है। नए समय-सारणी के अनुसार, सामान्य घंटों के दौरान मेट्रो हर आधे घंटे में और शाम के व्यस्त (पीक) समय में हर 15 मिनट के अंतराल पर उपलब्ध रहेगी।

सोमवार को एक बार फिर भोपाल मेट्रो की टाइमिंग में बड़ा बदलाव किया गया है। अब सोमवार से शनिवार सुबह 11:30 बजे चलाई जाकर शाम 7:30 बजे तक मेट्रो का संचालन किया जाएगा। इसके साथ ही, शाम 5 बजे के बाद हर 15 मिनट में मेट्रो का संचालन होगा। बता दें कि, आज सोमवार तक ये सेवा हर 30 मिनट में थी। सुभाष नगर से पहली मेट्रो सुबह 11:30 बजे रवाना होगा। जबकि, एम्स से दोपहर 12 बजे रवाना होगी। सुभाष नगर से आखिरी मेट्रो शाम 7 बजे, एम्स से ये शाम 7:30 बजे चलेगी।

छुट्टी के दिन यात्रियों को मिलेगी अतिरिक्त सुविधा

वहीं छुट्टी के दिनों में मेट्रो की यात्रा करने वाले लोगों के लिए यात्रा पर अतिरिक्त सुविधा भी मिल सकेगी। रविवार के साथ-साथ सार्वजनिक अवकाश पर मेट्रो सुबह 11:30 बजे से रात 8:30 बजे तक चलाई जाएगी। यही नहीं, रविवार के साथ - साथ छुट्टी वाले दिन दोपहर 1 बजे के बाद हर 15 मिनट के अंतराल पर मेट्रो की सुविधा मिल सकेगी। फिलहाल, अबतक ये व्यवस्था भी 30 मिनट के अंतराल में रहती है। लेकिन, कल मंगलवार से नई व्यवस्था भोपाल मेट्रो संचालन में प्रभावी कर दी जाएगी।