भोपाल

भीड़ जुटाने 13 लाख पन्ना प्रमुख बुलाएगी भाजपा

भीड़ जुटाने 13 लाख पन्ना प्रमुख बुलाएगी भाजपा

2 min read
Aug 28, 2018
amit shah

भोपाल. भाजपा भोपाल के जंबूरी मैदान में 25 सितंबर को कार्यकर्ता महाकुंभ के साथ अपने चुनाव प्रचार की शुरुआत करेगी। इस कार्यक्रम में पार्टी अध्यक्ष अमित शाह का आना तय है, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आने को लेकर संशय की स्थिति है। पहले ऐलान किया गया था कि कार्यकर्ता महाकुंभ में मोदी भी शामिल होंगे।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राकेश सिंह ने सोमवार को पत्रकारों से कहा कि पहले जनआशीर्वाद यात्रा का समापन भी 25 सितंबर को दीनदयाल को उपाध्याय की जयंती पर होगा, लेकिन अब जनआशीर्वाद यात्रा के प्लान में भी बदलाव करते हुए इसे चुनाव तक जारी रखा जाएगा। कार्यकर्ता महाकुंभ में पार्टी के पन्ना प्रमुख और उसके ऊपर की टोलियों के पदाधिकारी शामिल होंगे। प्रदेश में लगभग 13 लाख पन्ना प्रमुख हैं। अन्य पदाधिकारियों की संख्या दो लाख है। पार्टी इन्हें लक्ष्य करके चल रही है। रेकॉर्ड तोडऩे के लिए सात लाख कार्यकर्ताओं को जुटाने का प्रयास है।

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन का राजनीतिक उपयोग करने के आरोप पर राकेश ङ्क्षसह ने कहा कि अटल राजनीति की सीमा से परे थे। हम सियासी लाभ नहीं ले रहे हैं। देश की जनता उनके अंतिम दर्शन कर सके इसके लिए यात्राएं निकाली गई हैं। कांग्रेस ने भी जवाहर लाल नेहरू और इंदिरा गांधी की अस्थियां पूरे देश की नदियों में विसर्जित की थीं।

पेट्रोल डीजल पर सरकार की नजर
राकेश ङ्क्षसह ने कहा कि हमारी सरकार ने बीच में लंबे समय तक पेट्रोल-डीजल के दामों पर नियंत्रण करके रखा था, तब दाम स्थिर थे। अब बढ़े हैं तो सरकार की नजर इस पर है, जल्द इस ओर प्रयास किए जाएंगे। राकेश सिंह ने कांग्रेस के इस आरोप का साफ नकार दिया कि सेवादल से जुड़े प्रेस नोट में छेड़छाड़ कर भाजपा द्वारा वायरल किया गया है। उन्होंने कहा, भाजपा या संघ को कांग्रेस के प्रमाण पत्र की जरूरत नहीं है।

कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी दीपक बावरिया पहले भी संघ की तारीफ कर चुके हैं। राकेश सिंह ने बताया कि कार्यकर्ता महाकुंभ के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन किया जाएगा। 17 सितंबर को एक साथ प्रदेश के सभी बूथों पर रजिस्ट्रेशन का काम होगा। कार्यकर्ताओं को अलग-अलग रंग की प्रवेशिका दी जाएगी, ताकि कार्यक्रम स्थल पर अपने निर्धारित स्थान पर बैठने में समस्या ना हो। भाजपा ने कार्यकर्ता महाकुंभ के लिए एक गीत भी तैयार किया है।

Published on:
28 Aug 2018 11:27 am
Also Read
View All